
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-5 स्थित पूर्वांचल रॉयल सोसाइटी में रहने वाले युवक ने अपनी मंगेतर को घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद कथित तौर पर उसकी अश्लील तस्वीर खींच लीं। इसके बाद उसने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित युवती की इंस्टाग्राम पर ग्रेटर नोएडा की एक युवती से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वे एक-दूसरे के घर आने-जाने लगीं। मई 2022 को पीड़िता के जन्मदिन पर उसकी सहेली अपने भाई के साथ उनके घर पहुंची। इसके बाद युवती की अपनी सहेली के भाई से इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी।
