Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज रोज होती है 29 करोड़ की बिक्री, लकड़ी के गोदाम में चपरासी था ये शख्‍स, फिर बनाया ऐसा प्रोडक्‍ट

आज रोज होती है 29 करोड़ की बिक्री, लकड़ी के गोदाम में चपरासी था ये शख्‍स, फिर बनाया ऐसा प्रोडक्‍ट

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कहते हैं मेहनत करने वाला पत्‍थर से भी हीरा खोज निकालता है. ऐसी ही कुछ कहानी है बलवंत राय पारेख की, जिन्‍होंने अपनी मेहनत से 7 पीढि़यों का दुख दूर कर दिया. एक समय लकड़ी के गोदाम में चपरासी का काम करने वाले पारेख ने बिना किसी अनुभव के ही प्रोडक्‍ट, पैकेजिंग, मार्केटिंग और फाइनेंस का ऐसा दांव चला कि बड़े-बड़े महारथी चित हो गए. कभी परिवार पालने के लिए महीने में कुछ सौ रुपये का ही जुगाड़ हो पाता था और आज बलवंत राय के बनाए प्रोडक्‍ट की रोजाना बिक्री ही करीब 29 करोड़ रुपये की होती है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फेवीकोल जैसे पसंदीदा प्रोडक्‍ट को बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट (Pidilite Fevicol) के संस्‍थापक बलवंत राय पारेख की. हर सफलता के पीछे एक संघर्ष और हर आइडिया के पीछे एक समस्‍या होती है. ऐसा ही कुछ बलवंत की सफलता के पीछे भी था. लकड़ी के गोदाम में काम करते समय उन्‍होंने देखा कि फर्नीचर को चिपकाने के लिए जानवरों की चर्बी से बने गोंद का इस्‍तेमाल होता है. यह न सिर्फ काफी बदबूदार रहता है, बल्कि इसे बनाने की प्रक्रिया भी काफी जटिल थी. बस यहीं से बलवंत राय के दिमाग में आइडिया सूझा. आज उनकी नेटवर्थ करीब 90 हजार करोड़ रुपये है.

एक आइडिया ने बदल दी किस्‍मत
आपको बता दें कि परिवार पालने के लिए बलवंत राय ने भले ही चपरासी का काम किया, लेकिन उनके पास कानून की भी डिग्री थी और पढ़े-लिखे होने की वजह से वह कारपेंटर की इस समस्‍या का हल निकालने में जुट गए. आखिर उन्‍हें सिंथेटिक रेसिन से फर्नीचर को चिपकाने का फॉर्मूला मिल ही गया. इस तरह उन्‍होंने फेविकोल बनाया, जो जानवरों की चर्बी से बनने वाले गोंद के मुकाबले 10 गुना अधिक मजबूत भी थी और इसमें बदबू भी नहीं आती थी.

1959 में बनाई अपनी कंपनी
पारेख ने पहले अपना प्रोडक्‍ट सीधे कारपेंटर को दिया और उनके बीच हिट होने के बाद साल 1959 में डायकेम नाम से कंपनी शुरू कर दी. कुछ समय बाद इसका नाम डायकेम लाइट और फिर बदलकर पिडिलाइट (Pidilite) हो गया. इस तरह बलवंत राय ने कारपेंटर की समस्‍या को सुलझाने के साथ ही हिट बिजनेस भी खड़ा कर दिया. आज यह कंपनी कागज से फर्नीचर और टाइल्‍स से वॉटरप्रूफ छत तक चिपकाने वाला प्रोडक्‍ट बनाती है. सुपरगम फेविक्विक भी इसी कंपनी का प्रोडक्‍ट है.

सीधे कारपेंटर से शुरू किया धंधा
पारेख की बाजार पर परख काफी शानदार थी. उन्‍हें पता था कि ग्राहक को इससे मतलब नहीं होता कि फर्नीचर को चिपकाया जिस प्रोडक्‍ट से गया. उन्‍हें बस मजबूती से मतलब होता है और यह काम कारपेंटर का रहता है. लिहाजा बलवंत ने सीधे कारपेंटर के साथ मार्केटिंग शुरू की और कारपेंटर के साथ मीटिंग शुरू की. उन्‍हें आकर्षित करने के लिए साथ में नाश्‍ता करते और यात्राओं पर भी जाते.

बाजार की नब्‍ज पकड़कर लाते प्रोडक्‍ट
कारपेंटर के साथ लगातार संवाद से पारेख को समय रहते पता चल जाता कि बाजार में किस तरह की समस्‍या है और उसी के अनुरूप अपने प्रोडक्‍ट को तैयार करते. फर्नीचर के पानी में खराब होने की समस्‍या सामने आई तो पारेख ने फेविकोल मरीन नाम से प्रोडक्‍ट बनाया, जो फर्नीचर को पानी में खराब नहीं होने देता है.

आज 1.58 लाख करोड़ की कंपनी
पारेख की परख और जमीन से जुड़कर काम करने की लगन ने उनकी कंपनी को लगातार सफलता दिलाई. आज पिडिलाइट के प्रोडक्‍ट की रोजाना बिक्री करीब 30 करोड़ रुपये है. सिर्फ उनकी कंपनी पिडिलाइट की मार्केट कैप 1.58 लाख करोड़ रुपये है. इस कंपनी के शेयर 19 जून को 3,111 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो 1 जनवरी 1999 में बाजार में लिस्‍ट होने के समय 6.26 रुपये के भाव पर थे.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 sales worth 29 crores are made every day then he made such a product this person was a peon in a wood warehouse Today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.