Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जरूर सिखाएं ये जरूरी बातें, अपने बच्चों को बनाना है सफल और अच्छा इंसान तो

जरूर सिखाएं ये जरूरी बातें, अपने बच्चों को बनाना है सफल और अच्छा इंसान तो

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंसान बड़ा हो या फिर बच्चा अच्छी आदतों को अपनाने में थोड़ा समय तो लगता ही है। ऐसे में, बचपन में लगी अच्छी आदतें एक अच्छे व्यक्तित्व और अच्छे समाज का निर्माण करती हैं। वैसे भी बचपन में लगी आदतें ताउम्र साथ रहती हैं और उन्हें बदलने की कोशिश करने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए अगर बच्चों में बचपन से ही अच्छी आदतों का पालन किया जाए, तो ये आदतें उनका उम्र भर साथ निभाती हैं। ऐसे में बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास में, पैरेंटिंग का अच्छा होना सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजाना में कुछ आदतों को शामिल करके आप बच्चों के अच्छे व्यवहार और बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

डेली पढ़ने का समय निर्धारित करें

अपने बच्चों को पढ़ने की आदत लगाने के लिए डेली उन्हें सुबह या शाम या रात में किसी भी समय कम से कम 20 मिनट पढ़ने की आदत जरूर डालें। इसके लिए रात में सोने से पहले कहानी या फिर उनके पसंद की किताबों का एक अध्याय पढ़ना उनकी बौधिक विकास में सहायक होता है। बच्चों का दिमाग चंचल होता है, जिसकी वजह से उनका ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है। ऐसे में बच्चों में ध्यान और फोकस को बढ़ाने के लिए योग और ध्यान करने की आदत जरूर डालें।

हेल्दी फूड्स की आदत

बच्चों में बचपन से ही हेल्दी फूड जैसे कि ड्राई फ्रूट्स या जूस, दाल, दूध, हरी सब्जियां जैसे हेल्दी फूड्स खाने की आदत डालनी चाहिए।

शारीरिक गतिविधियों की आदत डलवाएं

बच्चों को जिंदगी में हमेशा एक्टिव रखने के लिए, हमेशा शारीरिक गतिविधियों में उन्हें बिजी रखें । ऐसा करने से मूड, एनर्जी लेवल और संज्ञानात्मक क्रियाओं में सुधार होता है।

आभार प्रकट करने की आदत डालें

बच्चों को डेली तीन ऐसी चीजों को लिखने की आदत डालें जिसके लिए वे ईश्वर के आभारी हैं। साथ ही, थैंक यू, एक्सक्यूज मी बोलना भी सिखाएं।

कलात्मक शौक

डेली बच्चों में पेंटिंग फिर ड्रॉइंग जैसे कलात्मक विकास के लिए समय निर्धारित करें। जिससे उनकी व्यक्तिगत शक्तियों का विकास होता है।

सोना है महत्त्वपूर्ण

बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की आदत डालें, जो उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

सहानुभूति

अपने बच्चों में बचपन से ही दयालुता और सहानुभूति की भावना का विकास करने के लिए उनसे ऐसे कार्य करवाएं जैसे कि गरीबों की मदद करना।

NEWS SOURCE : jagran

Definitely teach these important things faridabadnews faridabadnews24 if you want to make your children successful and good human beings
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.