लॉक डाउन के बाद से लगातार लोगों की सेवा कर रहा है संगठन।
गाजियाबाद | सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता गाजियाबाद ने बताया की उनके संगठन सर्व समाज एकता संघ की समाजसेवा अभी तक चल रही है। संगठन लॉक डाउन होने के बाद से ही लगातार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहा है। उसकी मदद का दायरा पूरे देश में फैला है। विभिन्न राज्यो में संघठन द्वारा लोगो की मदद की का रही है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सर्व समाज एकता संघ लोगों को खाद्य सामग्री रोड पर बैठे जरूरतमंद व अन्य प्रवासी मजदूरों को लगातार मदद दे रहा है।
