Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: भाजपा सरकार ने माफ़ किया अदानी का 1144 करोड़ का जुर्माना : नीरज शर्मा विधायक

Haryana News: भाजपा सरकार ने माफ़ किया अदानी का 1144 करोड़ का जुर्माना : नीरज शर्मा विधायक

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2024No Comments3 Mins Read

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर ने पहले हरियाणा की बिजली व्यवस्था का भट्ठा बिठा दिया और अब वो पूरे देश की बिजली व्यवस्था को खटारा बनायेंगे। एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पिछले 10 साल में बिजली उत्पादन की एक भी मदर यूनिट बीजेपी लेकर नहीं आयी। लगातार बढ़ रही बिजली की खपत और उपभोक्ताओं की बढ़ती तादाद को समझते हुए मनोहर सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए। जिसके चलते आज न केवल फ़रीदाबाद बल्कि प्रदेश की जनता परेशानी झेल रही है। आज बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नीरज शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार अदानी के हाथों की कठपुतली बनी हुई है।

हुड्डा सरकार के करार को पलटा
कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अदानी की कंपनी द अदानी पॉवर लिमिटेड एवं कोस्टल गुजरात पॉवर लिमिटेड के साथ 2.94 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने का करार किया था, जिसमें प्रतिदिन 1424 मेगावाट बिजली हरियाणा को देनी थी। यह करार 25 साल के लिए किया गया था। सन् 2022 में हरियाणा पॉवर परचेज सेंटर ने अदानी पॉवर लिमिटेड और कोस्टल गुजरात पॉवर लिमिटेड के ख़िलाफ़ हरियाणा को बिजली की आपूर्ति न देने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाली थी और अदानी पॉवर लिमिटेड तो बिजली आपूर्ति घटाने पर आर्टिकल 14 के तहत 1144 करोड़ जुर्माने का नोटिस भी भेजा गया था। हरियाणा पॉवर परचेज सेंटर ने अदानी पॉवर लिमिटेड से हुए समझौते के हिसाब से बिजली आपूर्ति न होने पर 982 करोड़ अतिरिक्त खर्च होने का दावा किया था।

हरियाणा की खट्टर सरकार ने अदानी पर नरमी बरतते हुए समझौते की शर्तों में परिवर्तन करते हुए 1424 मेगावाट बिजली की जगह 1096 मेगावाट बिजली देने और प्रति यूनिट 2.94 की जगह 3.48 रुपए करने पर मोहर लगा दी। अदानी के साथ वर्ष 2008 में हुड्डा सरकार में हुए समझौते के अनुसार अदानी पॉवर लिमिटेड 25 साल तक 1424 मेगावाट बिजली देगा। इसमें से 70 प्रतिशत स्थानीय कोयले का प्रयोग करेगा और 30 प्रतिशत कोयला विदेश से आयात होगा। लेकिन अदानी ने विदेश से आयात कोयले की क़ीमत अधिक होने का हवाला देते हुए शर्तों को मानने से इंकार कर दिया।

बीजेपी की कैबिनेट सरकार ने अदानी पर सभी जुर्मानों को माफ़ करते हुए बिजली की यूनिट के रेट बढ़ा दिए और बिजली आपूर्ति को भी घटाकर 1096 मेगावाट कर दिया।

नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार की अदानी के प्रति दयालुता के चलते ही आज प्रदेश का हर वर्ग बिजली से त्राहिमाम कर रहा है। जिसके लिये पूरी तरह मनोहर लाल ज़िम्मेदार हैं, जो अब पूरे देश की बिजली व्यवस्था को खटारा बनाने जा रहे हैं। आज सरकार को पीक ओवर्स में 17 रूपये प्रति यूनिट तक ख़रीदना पड़ रहा है इसी लिए सिर्फ़ एनआईटी 86 में ही नहीं, फ़रीदाबाद में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में बिजली का भारी संकट पैदा हो गया है

bjp news faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Haryana News: BJP government waived off Adani's fine of Rs 1144 crore: MLA Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.