राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व टीम द्वारा आज दिनांक 29-5-2020 को नागपुर में काली माता मित्र परिवार के आदरणीय शैलेश शुक्ला भाई को सुखा अनाज वितरण किया। यह अनाज धारणा अवस्थी जी, मीना तिवारी जी, स्मिता दुबे जी व अपराजिता शुक्ला जी के सहयोग से प्रदान किया गया। विगत लॉक डाउन समय में जरूरतमन्द लोगो को इस मंच की तरफ से अनाज के किट का वितरण लगातार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा जी ने समूह के सदस्यो का मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया
