Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana news: रिमांड पर लिए आरोपियों से मगंवाई शराब, हरियाणा पुलिस का नया कारनामा, फिर साथ बैठ छलकाए जाम

Haryana news: रिमांड पर लिए आरोपियों से मगंवाई शराब, हरियाणा पुलिस का नया कारनामा, फिर साथ बैठ छलकाए जाम

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2024No Comments3 Mins Read
Haryana news: Haryana police got liquor from the accused on remand, then sat together and drank the liquor
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana news : हरियाणा के पलवल जिले में पुलिस कर्मियों का नया कारनामा सामने आया है। पुलिस कर्मियों ने हसनपुरा के डराना इलाके में झगड़े मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के बाद थाने ले जाते वक्त पहले शराब मंगवाई। आरोपियों से शराब मंगवाने के बाद उनके साथ मिलकर पैग भी लगाए। पुलिस कर्मी आरोपियों को रिश्तेदारों की गाड़ी में बैठाकर उन्हें हसनपुर ले गए थे। थाने जाते समय बीच रास्ते में शराब के ठेके पर गाड़ी रुकवाई और आरोपियों से शराब मंगवाकर उनके साथ जाम छलकाए। दूसरे पक्ष ने पुलिसकर्मचारियों की इस करतूत का वीडियो बनाकर एसपी  से शिकायत कर दी। 

बता दें कि 16 जून को गांव डराना में बार असोसिएशन के प्रधान हरबीर तंवर और उनके परिवार के सदस्यों पर गांव के नरेश उर्फ गुल्लू व रोहित, रतन सिंह, अजय, नंदकिशोर उर्फ नंदा भगत सिंह, सतीश उर्फ सत्तो, विनोद,पदम सहित नीरू आदि ने खेतों में सिंचाई की पाइपलाइन तोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने बार प्रधान व उनके परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। कार्रवाई न होने से नाराज वकीलों ने एक जुलाई को बार असोसिएशन के नेतृत्व में हड़ताल शुरू कर दी। बाद में जिला बार असोसिएशन भी हड़ताल में शामिल हो गई। दस दिन हड़ताल के बाद एसपी के आश्वासन पर वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार
इसी दौरान हसनपुर थाना पुलिस ने आरोपी नरेश उर्फ गुल्लू और नंदकिशोर उर्फ नंदा को गिरफ्तार किया गया। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। अब शराब मंगवाने का मामला सामने आने पर एसपी ने थाना प्रभारी अजीत नागर और सब-इंस्पेक्टर रामानंद को लाइनहाजिर कर जांच डीएसपी विशाल को सौंपी है। एसपी ने बताया कि हसनपुर थाना प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार को तैनात किया है।

रिश्तेदारों की गाड़ी में बैठाकर ले गए थे थाने
मामले में सामने आया है कि जांच अधिकारी आरोपियों के रिश्तेदारों के वाहन में बिठाकर उन्हें हसनपुर ले गए थे। बार असोसिएशन हरबीर तंवर ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जांच अधिकारियों ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उनके रिश्तेदार की गाड़ी में बिठाया। थाना हसनपुर में रिमांड के दौरान पूछताछ करने के बजाय रास्ते में आरोपियों से ठेके से शराब मंगवाकर उनके साथ पी। उन्होंने बताया कि मामले की उन्होंने वीडियो बना ली और शिकायत पलवल एसपी चंद्रमोहन को दी।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Haryana news: Haryana police got liquor from the accused on remand Haryana Police then sat together and drank the liquor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.