हिसार: भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि लॉक डाउन में बेसहारा और बेजुबान पक्षियों पर आफत टूटी है।सड़कों पर और गलियों में घूमने वाले आसमान में उड़ने वाले इन जानवर और पक्षियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।नागेंद्र शर्मा का कहना है कि लॉक डाउन भी है और ऊपर से भयंकर गर्मी पड़ रही है जैसे इंसानों के लिए लोग पियाउ लगाते हैं
और उनको पानी की जरूरत होती है इसी तरह ही जानवर व पक्षियों को भी पानी की जरूरत होती है और उनके लिए भी पियाउ लगाएं। श्री शर्मा ने कहा कि तमाम घरों में गाय की पहली रोटी करने का चलन बरकरार है। ऐसे में लॉक डाउन के वक्त आवारा कुत्ते के अलावा अन्य जानवर वह पक्षियों की भूख और प्यास मिटाने को सभी देशवासियों को आगे आने की जरूरत है।
