
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विस चुनाव के टिकट के लिए कांग्रेस में होड़ मची है। यहां 1-1 सीट पर 10-10 दावेदार अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए अब तक 900 आवेदन आ चुके हैं। अभी 31 जुलाई तक आवेदन होंगे। माना जा रहा है कि ये आंकड़ा 1200 के पार जा सकता है। टिकट के लिए मची होड़ कांग्रेस को भारी पड़ सकती है। क्योंकि 1 टिकट पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार को टिकट मिलना है लेकिन कई मजबूत दावेदार या निर्दलीय या तौर पर ताल ठोकेंगे या फिर दूसरी पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस को नुकसान पहुंच सकता है।
हालांकि कांग्रेस ने इस बार आवेदकों के लिए फीस भी निर्धारित की है। जनरल कैटेगरी से 20 हजार रुपये, अनु सूचित जाती और महिलाओं के लिए 5-5 हजार रुपये फीस तय की गई है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। इन्हीं रिजर्व सीटों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदकों को पार्टी के साथ ही हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया के पास भी आवेदन करना पड़ रहा है, हालांकि यहां कोई फीस नहीं ली जा रही है।
विधायक भी कर रहे आवेदन
पार्टी की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पार्टी के मौजूदा विधायकों को भी टिकट के लिए आवेदन करना होगा। ऐसे में चुनाव टिकट के लिए विधायकों ने भी आवेदन करना शुरु कर दिया है। आने वाले दिनों में दूसरे विधायक भी अपने हलकों से दावेदारी ठोकेंगे। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि इस बार टिकट किसी की सिफारिश पर नहीं बल्कि मजबूत बायोडाटा और सर्वे के आधार पर दिया जाएगा।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com
