हरियाणा में लगातार कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हर जिले में कोरोना की जांच के लिए लैब स्थापित करने के आदेश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया क हरियाणा में कोरोना से निपटने की पूरी तरह से तैयार है। अभी कोरोना के टेस्ट के लिए प्रदेश में 15 लैब है। अब हर जिले में कोरोना की जांच के लिए लैब स्थापित करने के आदेश दिये गए हैं। हरियाणा अभी 12 हजार के करीब कोरोना मरीजों के लिए तैयार है।
विज ने कहा कि जल्दी ही हम हरियाणा में 300 डॉक्टरों को एडहॉक पर रखने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेज व प्राइवेट कॉलेज से चौथे और पांचवे साल की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों की सीमाएं भी जरूरत पड़ने पर ली जाएंगी। उन्होंने एक बार फिर कहा केंद्र की ओर से जो निर्देश दिए जाएंगे उसको पूरा किया जाएगा।
