दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों, रेहड़ी पटरी वालों और सूक्ष्म, लघु और मंझोले उद्योगों को बड़ी राहत दी है। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में आत्मनिर्भर राहत पैकेज के तहत घोषित विभिन्न उपायों को मंजूरी मिल गई। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र तौमर ने जानकारी दी।
1. एमएसएमई की परिभाषा को औ विस्तार दिया गया है। सूक्ष्म उद्योगों के लिए सीमा एक करोड़ और पांच करोड़ टर्नओवर होगी।
2. छोटे उद्योगों के लिए 10 करोड़ का निवेश और 50 करोड़ तक का टर्नऑवर होगा।
3. 20 करोड़ रुपये निवेश और 250 करोड़ रुपये टर्नओवर वाले उद्योग मध्यम उद्योगों की श्रेणी में आएंगे।
4. एमएसएमई के लिए इक्विटी स्कीम को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। अब एमएसएमई को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड होने के लिए सहूलियत मिलेगी।
5. सरकार ने एमएसएमई के लिए 20,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को भी मंजूरी दी है।
6. कैबिनेट ने स्ट्रीट वेंडर के लिए क्रेडिट स्कीम को अपनी मंजूरी दे दी है।
7. रेहड़ी-पटरी वाले आसान शर्तों पर 10,000 रुपये तक लोन ले सकते हैं।
8. किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि श्रण पर ब्याज में छूट 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
9. किसानों को 31 अगस्त तक 4 फीसदी ब्याज पर लोन मिल सकेगा।
10. कैबिनेट ने धान की एमएसपी 1,868 रुपये, ज्वार की 2,620 रुपये, बाजरा की 2,150 रुपये प्रति क्विंटल तय की है।
