Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबाया : विजय प्रताप

पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबाया : विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2024No Comments3 Mins Read

In the last 10 years, BJP has drowned the state in debt: Vijay Pratap

फरीदाबाद, 12 सितंबर : बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने बड़खल तहसील में नामांकन भरा। इससे पूर्व मेट्रो गार्डन में उपस्थित जनता का उन्होंने आशीर्वाद लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान का आशीर्वाद है कि चुनाव दशहरा पर्व से पहले आयोजित हो रहे हैं। इसलिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद फरीदाबाद का ऐतिहासिक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगता हुए कहा कि 10 वर्ष में भाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबाया है। कांग्रेस की सरकार जब गई तो 70000 करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर 5 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरूप लौटाया जायेगा। शहर को प्रदेश में नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा शहर सीवर, गड्ढों से भरा हुआ है। सरकार आने पर शहर को बनाएंगे गड्ढा मुक्त, कचरा मुक्त। लोगों को फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल और म्यूटेशन की लूट दिलाएंगे मुक्ति।

विजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल में फरीदाबाद का जो बेड़ा गर्क हुआ है, सड़क, पानी, सीवर के लिए लोग तरस रहे हैं। कभी शहर की शान कहे जाने वाले रोज गार्डन में एक भी रोज नही है। भाजपा ने शहर को स्लम में तब्दील कर दिया है। गांव, शहर, कॉलोनी, सेक्टर सभी जगह सीवर बह रहा है। टोल को जजिया कर कहने वाली सरकार ने शहर को टोल सिटी बना दिया है। आज शहर में 6-6 टोल है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इनमें से तीन टोल को हटाने का काम आपका भाई, आपका बेटा करेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 200000 नौकरी खाली पड़ी है। कांग्रेस सरकार आने पर नौकरियों को भरा जाएगा, युवाओं को दिया जाएगा रोजगार। बुजुर्गों को दी जाएगी ₹6000 पेंशन, सिलेंडर मिलेगा ₹500 में और ₹300 यूनिट बिजली फ्री। एक परिवार का बनेगा हेल्थ कार्ड सालाना मिलेगा 25 लाख तक का इलाज मुफ्त। इसके अतिरिक्त सरकार बनने के बाद हरियाणा में होगा प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन। विजय प्रताप ने कहा कि एनआईटी टाउन ने अपनी मेहनत के बलबूते पर तरक्की करके शहर को एक पहचान दी है। कांग्रेस सरकार आने पर टाउन में बनाया जाएगा राज्य स्तरीय पंजाबी भवन । गुड़गांव तक मेट्रो ले जाने का काम भी कांग्रेसी करेगी। बीजेपी की तरह लोगों को झूठे वादों में नहीं फसाया जाएगा। गुड़गांव के बाद अगला कदम मेट्रो पलवल तक पहुंचाने का काम भी कांग्रेस करेगी। इसके अलावा बीपीएल कार्ड का दोबारा सर्वे कराया जायेगा और गरीबों को उनका उचित हक दिया जायेगा। कांग्रेस सरकार आने पर जो लोग जहां बैठे हैं उनको वहीं प्लॉट आवंटित होंगे। सभी सरकारी सुविधा टाउन के अंदर जो 99 साल की लीज थी उसको रिव्यू करेंगे, उनको मालिकाना हक देंगे। इसके बाद विजय प्रताप ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरा और क्षेत्र की जनता से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Assembly constituency : Badkhal assembly constituency BJP has drowned the state in debt: Vijay Pratap faridabadnews24 In the last 10 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.