Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विपुल को जिताकर चंडीगढ़ भेजना है, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लिया प्रण

विपुल को जिताकर चंडीगढ़ भेजना है, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लिया प्रण

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2024No Comments2 Mins Read
People of Faridabad assembly constituency vow to send Vipul to Chandigarh after making him win
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल का सेक्टर 17 स्थित सामुदायिक भवन में जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और सभी ने हाथ खड़े कर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से जीत का आशीर्वाद दिया।

विपुल गोयल ने लोगों से अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें। विशेषकर हमारी बहनें अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि आपकी एक-एक वोट हमारी ताकत है। मतदान दिवस लोकतंत्र का एक पर्व है और इस पर्व में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि आने वाली 5 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें। उन्होंने कहा कि विपुल आपका भाई है और आप मुझे चंडीगढ़ मंत्रालय देखना चाहते हैं, तो अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन मुझे अवश्य दें। विपुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं को प्रत्येक महिना 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है। युवा बच्चे जो नौकरी करना चाहते हैं, उनको बिना किसी पर्ची-खर्ची के 2 लाख नौकरी देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। कांग्रेस की तरह नौकरियों का सौदा करने का काम हमने नहीं किया।

विपुल गोयल ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं सीवर, सडक़ और पानी की जो समस्या इंदिरा कॉलोनी एवं भारत कॉलोनी में उनको एक कलम से दूर करने का काम करूंगा। उन्होंने वादा किया कि फरीदाबाद में विकास कार्य करने में न तो पहले कोई कसर नहीं छोड़ी और न ही अब छोडूंगा। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा। विपुल गोयल ने संकल्प लिया कि जो भी गली टूटी हुई हैं, उनको पक्की करने का काम करूंगा। पिछले कार्यकाल में भी 150 करोड़ की लागत से बिजली, पानी, सीवर मुहैया कराने का काम किया। आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, तो वादा करता हूं जितने भी आप लोगों के काम है, उनको पूरा करने का काम करूंगा। विपुल ने कहा कि आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद, कितनी वोटों से जिता कर भेजते हो, यह तय करेगा कि विपुल को आप लोगों ने कितना मजबूत किया है। विपुल गोयल ने कहा कि आपका आशीर्वाद रहा तो वादा करता हूं कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य बदल दूंगा।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 People of Faridabad assembly constituency vow to send Vipul to Chandigarh after making him win
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.