Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना को उत्तराखंड समाज ने दिया समर्थन

इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना को उत्तराखंड समाज ने दिया समर्थन

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2024No Comments2 Mins Read

Uttarakhand society supports INLD-BSP candidate Nagendra Bhadana

फरीदाबाद : एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के चुनावी अभियान को उस समय बड़ा बल मिल गया, जब उत्तराखंड समाज ने एकजुट होकर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। सारन रोड स्थित विनायक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड समाज के अनेकों मौजिज लोगों ने एक स्वर में नगेंद्र भड़ाना को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगेंद्र भड़ाना सरल, मुदृभाषी एवं कुशल राजनेता है, जो हमेशा ही क्षेत्र के विकास की आवाज उठाते रहे है और लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते रहते है, इसलिए इस बार उत्तराखंड समाज उन्हें समर्थन देगा और भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगा। उत्तराखंड समाज द्वारा दिए गए समर्थन से उत्साहित इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जो मान-सम्मान आपने मुझे दिया है, उसका में आजीवन ऋणी रहेगी और अगर मौका मिला तो क्षेत्र का विकास करवाकर इस ऋण को उतारूंगा।

श्री भड़ाना ने कहा कि मैं सर्व समाज का बेटा हूं और हमेशा छत्तीस बिरादरी के मान-सम्मान के लिए मैंने संघर्ष किया है, मैं एनआईटी क्षेत्र की गली-गली, गांव-गांव घूमा हूं और उनकी समस्याओं से भली भांति परिचित हूं, मेरा प्रयास है कि हमारा एनआईटी क्षेत्र भी दूसरी विधानसभाओं की तरह विकसित क्षेत्र बने, इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए इस बार आप मुझे मत रुपी आर्शीवाद देकर विजयी बनाएं ताकि मैं विधानसभा पहुंचकर विकास के मामले में एनआईटी क्षेत्र की कायाकल्प कर सकूं। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड समाज से लोकेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ लुक्की भाई, सुरेंद्र रावत, कपिल नेगी, हरेंद्र बिष्ट, सुनील रावत, लक्ष्मण नेगी उर्फ रिंकू, सन्नी सरदार, विनय सजवान, शंकर रावत, लखन सिंह, योगेश बुडाकोटि, सुनील गोसांई, आरपी भट्ट, पदमा नेगी, दर्शना रावत, ऊषा नेगी, प्रीति बिष्ट, नन्दा देवी रावत व मोनिका रावत विशेष रुप से उपस्थित थे। इसके अलावा इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने खोरी गांव, नंगला एंक्लेव, सेक्टर-55, सोनिया चौक, पर्वतीया कालोनी, जीवन नगर, प्रेस कालोनी में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

faridabadnews faridabadnews24 Uttarakhand society supports INLD-BSP candidate Nagendra Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.