Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Hayrana Election: देखें लिस्ट, अब मंत्रिमंडल की दौड़ में ये तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार

Hayrana Election: देखें लिस्ट, अब मंत्रिमंडल की दौड़ में ये तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार

faridabadnews24By faridabadnews24October 10, 2024No Comments3 Mins Read

Hayrana Election: See the list, now these three MLAs are the strongest contenders in the race for the cabinet

फरीदाबाद: विधानसभा के परिणाम आने के बाद अब प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल का गठन होना है। मंत्री के रूप में जगह पाने वाले वालों की दौड़ में तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार दिखाई दे रहे हैं। मंत्री किस विधायक को बनाया जाना है यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का अधिकार है। ऐतिहासिक नगरी से हैट-ट्रिक लगाने वाले विधायक मूलचंद शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट स्तर के परिवहन एवं खनन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्री मंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। वह सरकार के मंत्रिमंडल के वरिष्ठता के क्रम में तीसरे नंबर के मंत्री थे।

शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की

पिछले मंत्रिमंडल के कैबिनेट स्तर के मंत्रियों में वह एक मात्र चुनाव जीतने वाले हैं। जबकि राज्य स्तर के मंत्रियों में महिपाल ढांडा चुनाव जीतने वाले दूसरे मंत्री हैं। मूलचंद शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं की आवश्यकता है। उनके पिछले कार्यकाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क भी अच्छे रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को हराया

बल्लभगढ़ से भाजपा तीनों लोकसभा चुनाव में भी अच्छे मतों से चुनाव जीती है। मूलचंद शर्मा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भी नजदीकी माने जाते हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और दो बार की विधायक शारदा राठौर को 17874 मतों से हराया है। इसलिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। दूसरे नंबर के दावेदार फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए विपुल गोयल हैं। उन्होंने 48388 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को हराया है। वह 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समाज से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता और राज्य मंत्री असीम गोयल दोनों चुनाव हार गए हैं। मंत्रिमंडल में वैश्य समाज के प्रतिनिधि को मंत्री बनाया जाना है।

गाेयल के BJP के शीर्ष नेतृत्व से भी अच्छे संबंध

विपुल गाेयल के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी अच्छे संबंध हैं और उनका केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी अब समझौता हो चुका है। इसलिए वह भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। तीसरे मंत्री की पद की दौड़ में तिगांव से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं। राजेश नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक ललित नागर को 37401 मतों से हराया है। गुर्जर समुदाय से पिछले 10 वर्ष से मंत्रिमंडल में कंवरपाल गुर्जर प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। इस बार कंवरपाल गुर्जर चुनाव हार गए हैं। भाजपा से चुनाव जीत कर आने वाले गुर्जर समाज के विधायकों में राजेश नागर दूसरी बार जीते हैं। वह मृदुभाषी हैं और हर व्यक्ति से मिल-जुल कर रहते हैं। इसलिए वह भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

 

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Hayrana Election Hayrana Election: See the list now these three MLAs are the strongest contenders in the race for the cabinet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.