Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » श्री श्री रविशंकर ने बताया, सेकेंड भर के लिए नहीं आएगा सुसाइड का ख्याल, जिंदगी के कठिन वक्त में दिमाग को पॉजिटिव रखने का तरीका

श्री श्री रविशंकर ने बताया, सेकेंड भर के लिए नहीं आएगा सुसाइड का ख्याल, जिंदगी के कठिन वक्त में दिमाग को पॉजिटिव रखने का तरीका

faridabadnews24By faridabadnews24October 15, 2024No Comments4 Mins Read
Sri Sri Ravi Shankar said, the thought of suicide will not come even for a second, the way to keep the mind positive in difficult times of life
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंसान का दिमाग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है. इसकी वजह से ही व्यक्ति फर्श से अर्श तक का अपना सफर तय कर पाता है. लेकिन यही दिमाग विनाश के लिए भी जिम्मेदार होता है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल 7,20,000 लोग आत्महत्या करते हैं. 15-29 की उम्र के युवाओं में सुसाइड तीसरा सबसे बड़ा मौत का कारण बन गया है. वहीं, एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 में सिर्फ अकेले भारत में 1.71 लाख आत्महत्या के मामले रिकॉर्ड हुए हैं. यह आंकड़े डरावने हैं और अलार्मिंग हैं, कि अब आप अपने मानसिक सेहत को गंभीरता से लें. अपने दिमाग को इस तरह से ट्रेन करें कि वह परेशानियों का आसानी से सामना कर सके ऐसे में  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के उपदेश बहुत कारगर सिद्ध हो सकते हैं. 


इसे भी पढ़ें-Diwali Gift to Anganwadi Workers: जानें अब हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी, शपथ से पहले सरकार ने बढ़ाया वेतन

सकारात्मक वातावरण की आवश्यकता

गुरुदेव का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों में डर और संकोच है. ऐसे में एक सुरक्षित और समझदार माहौल बनाना जरूरी है, जहां लोग बिना किसी भय के अपनी चिंताओं को साझा कर सकें. हमें यह समझने की आवश्यकता है कि कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है; समाज में ऐसे लोग हैं जो आपकी परवाह करते हैं और मदद के लिए तैयार हैं.

पॉजिटिव माइंडसेट कैसे लाएं?

प्राण ऊर्जा, जिसे सूक्ष्म जीवन-शक्ति भी कहा जाता है, हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती है. जब प्राण का स्तर ऊंचा होता है, तो मन में सकारात्मकता और विस्तार की भावना जागृत होती है. इसके विपरीत, जब मन में तनाव होता है, तो प्राण का स्तर कम हो जाता है, जिससे उदासी और आक्रामकता उत्पन्न हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-Lakhpati Didi Yojana: जल्दी उठाएं फायदा, महिलाओं को सरकार दे रही है 5 लाख तक इंटरेस्ट फ्री लोन

मन को शांत करने वाले योग 

गुरुदेव बताते हैं कि प्राण ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ध्यान और सुदर्शन क्रिया जैसे अभ्यास महत्वपूर्ण हैं. योग के विभिन्न प्राणायाम जैसे उज्जयी, भस्त्रिका और नाड़ी शोधन भी मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक हैं. इसके अलावा, संगीत और नृत्य जैसे कलात्मक गतिविधियां भी प्राण ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं

दिमाग से बुरे ख्यालों को निकालने के लिए करें मेडिटेशन

तनाव मुक्त और हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए ध्यान एक महत्वपूर्ण साधन है. ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि यह सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है. इसके साथ ही, अच्छी नींद और नियमित व्यायाम भी मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं.

इन किताबों से लें समस्याओं से लड़ने की प्रेरणा

अध्यात्मिक गुरु की मानें तो भगवद गीता और उपनिषद जैसी प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन मानसिक स्थिति को संतुलित रखने में सहायक होता है. इन ग्रंथों में जीवन की गहरी समझ और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी गई है.

चुनौतियों को विकास का अवसर समझें

हर किसी के जीवन में चुनौतियां आती हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम इनसे टूटें नहीं. दुख को एक सीढ़ी के रूप में देखना चाहिए, जो हमें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है. हमारी आंतरिक क्षमताओं की खोज और विकास के लिए यह एक परेशानियां जरूरी है.

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें l

NEWS SOURCE Credit : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Sri Sri Ravi Shankar said the thought of suicide will not come even for a second the way to keep the mind positive in difficult times of life
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.