Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Diwali Gift to Anganwadi Workers: जानें अब हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी, शपथ से पहले सरकार ने बढ़ाया वेतन

Diwali Gift to Anganwadi Workers: जानें अब हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी, शपथ से पहले सरकार ने बढ़ाया वेतन

faridabadnews24By faridabadnews24October 15, 2024No Comments2 Mins Read
Diwali Gift to Anganwadi Workers: Know how much salary will be given every month now, the government increased the salary before the oath
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा : हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर उन्हें दिवाली का तोहफा दिया है। सैनी सरकार के शपथ लेने से पहले सरकार ने उनके मानदेय में 750 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। उनका यह मानदेय अगस्त से ही लागू माना जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विभाग की ओर से सभी जिला कार्यक्रम व विकास परियोजना अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

2 महीने पहले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की थी घोषणा

बता दें कि हरियाणा में करीब 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 हजार आंगनबाड़ी हेल्पर कार्यरत हैं। नायब सिंह सैनी ने नौ अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। हालांकि उसके एक हफ्ते बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार ने इसे लागू कर दिया है।

आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को सबसे ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य बना हरियाणा

सरकार ने यह भी दावा किया है कि मानदेय बढ़ाने संबंधी आदेश लागू होने के बाद हरियाणा आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को सबसे ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य बन गया है। नए मानदेय के मुताबिक दस साल से अधिक अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 14 हजार का मानदेय दिया जा रहा है। इसमें 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े मानदेय के बाद इन्हें 14750 रुपये मिलेगा।

जानें किन्हें कितना दिया जा रहा मानदेय 

वहीं दस वर्ष से कम अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 12500 रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। इनका भी 750 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। अब इन्हें 13250 रुपये मानदेय मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 12500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय में अब 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें 13250 रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका को अभी 7500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इन्हें 7900 रुपये मानदेय मिलेगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Diwali Gift to Anganwadi Workers: Know how much salary will be given every month now faridabadnews faridabadnews24 the government increased the salary before the oath
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.