Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अभिषेक ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया: मुकेश शर्मा

अभिषेक ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया: मुकेश शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 17, 2024No Comments2 Mins Read

Abhishek has made the region proud: Mukesh Sharma

फरीदाबाद: अभिषेक के सिविल जज बनने पर टीम पंडित जी की तरफ से पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने गांव अनंगपुर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अभिषेक हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक) परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बने हैं। उनकी उपलब्धि पर पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर ने कहा कि अभिषेक ने क्षेत्र को गौरवान्वित करने का काम किया है। तथा परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी मेहनत व सफलता को दर्शाता है। वहीं, अन्य परीक्षार्थियों के लिए उन्होंने मिसाल पेश की है की कैसे कड़ी मेहनत व लग्न के दम पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

पत्रकारों से बातचीत में 26 वर्षीय अभिषेक ने कहा कि उन्होंने अपने गांव के ही बृज मोहन लाल स्कूल से पहली से 12वीं तक की शिक्षा पूरी की। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में वकालत की पढ़ाई डीयू से शुरु की। 2023 में यूपी से प्रयास किया। लेकिन क्वालीफाई नहीं हो पाए। इस वर्ष जनवरी 2024 मे हरियाणा में प्रयास किया जिसमें सफलता मिल गई। उन्होनें कहा कि जुडिशरी की तैयारी के लिए उन्होंने कहीं से कोई कोचिंग नहीं ली। इंटरनेट और जुडिशरी के सिलेबस से घर पर ही रह कर तैयारी की। जज बनने की प्रेरणा कहां से मिली इस पर अभिषेक ने बताया की उनके बाबा चौधरी अतर सिंह सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय रहे। लोगों के फैसले कराने पंचायत करने कोर्ट आदि के मामले सुलझाते रहते थे। जिसे देख कर उनका झुकाव न्याय की शिक्षा की तरफ हुआ। तथा उन्होंने जुडिशरी की तैयारी की और सफलता प्राप्त की।

अभिषेक ने कहा कि जो भी छात्र जुडिशरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपने आप पर विश्वास रखें और सिलेबस से ही तैयारी करें। इंटरनेट का इस्तेमाल केवल अपनी पढ़ाई से सम्बंधित कार्य के के लिए करें। अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखें। साथ ही भरपूर नींद लें। अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को देते हुए कहा कि शुरु से ही उनकी जुडिशरी में जाने की इच्छा थी। तथा परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।

अभिषेक के दादा चौधरी अतर सिंह नेताजी व पिता सुंदर ने कहा कि पढ़ाई के लिए एक उपयुक्त वातावरण दिया गया। तथा समय-समय पर गाइडेंस देते रहे। बेटे अभिषेक का मनोबल कभी टूटने नहीं दिया। जिसकी बदौलत अभिषेक अपने लक्ष्य में कामयाब हुए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल वशिष्ठ, केशव दत्त गौड़, ललित शर्मा, राजवीर, होशियार, नरेश, सुभाष, प्रताप आदि मौजूद रहे।

Abhishek has made the region proud: Mukesh Sharma faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.