Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद मीडिया सेंटर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

फरीदाबाद मीडिया सेंटर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments2 Mins Read
National Press Day celebrated at Faridabad Media Center
National Press Day celebrated at Faridabad Media Center
Faridabad : सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का सशक्त प्रहरी है। न्यायपालिका, विधायिका व कार्यपालिका के बाद मीडिया को चौथा स्तंभ के रूप में जाना जाता है। मीडिया लोकतंत्र व लोगों के बीच सेतु का काम करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लेखनी के माध्यम से समाज को न केवल दिशा देते हैं बल्कि समस्याओं व गड़बड़ियों को उजागर भी करते है। इसके साथ ही इस अवसर पर मौजूद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने अपने पत्रकारिता से जुड़े अनुभव और विचार सांझा किए।
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रेस दिवस बता दें कि 16 नवंबर को नेशनल प्रेस डे को मनाया जाता है। भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता और उसकी जिम्मेदारी को सम्मानित करने के लिए यह दिन तय किया गया है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। नेशनल प्रेस डे के मौके पर मीडिया की भूमिका को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है और साथ ही इसके महत्व को भी समझाया जाता है। 16 नवंबर 1966 को नेशनल प्रेस डे की शुरुआत हुई थी और इसी दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन हुआ था।
चुनौतियों व समस्याओं पर चर्चा इस दौरान आज के डिजिटल जिंदगी में पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले फेंक न्यूज से बचें। आज के दौर में सोशल मीडिया पर कई तरह के भ्रामक संदेश भी दिए जा रहे हैं। इससे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर पत्रकार भोला पांडे, राजेंद्र दहिया, देवेंद्र कौशिक, अनिल राठी, मुकेश राजपूत, मोनू पांचाल, अनिल मंगला, अर्जुन, जितेंद्र बेनीवाल, जय प्रकाश भाटी, रिंकू, शमशेर कुमार सहित डीआईपीआरओ कार्यालय से लेखाकार श्रीमती हिना विरमानी सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 National Press Day celebrated at Faridabad Media Center
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.