Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा

Haryana News: सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2025No Comments2 Mins Read
Haryana News: Surajkund Crafts Fair will run from 7 February to 23 February
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने कहा कि 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चले वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन व सरकार द्वारा सभी तैयारियां बेहतरीन ढंग से की जा रही हैं। कला रामचंद्रन ने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह भी उपस्थित थे। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव ने कहा कि सूरजकुंड मेले को डिजिटल रूप दिया गया है। पहली बार स्टॉल की बुकिंग ऑनलाइन की गई हैं। पूरी पारदर्शिता बनाए रखते हुए सूरजकुंड का यह शिल्प मेला डिजिटल प्लेटफार्म के साथ पर्यटन के क्षेत्र में आमजन के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंड मेला डॉट कॉम डॉट इन पर उपलब्ध रहेगी।

इसे भी पढ़ें-सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कराटे ऑलराउंड ट्रॉफी जीती

उड़ीसा व मध्यप्रदेश होंगे थीम स्टेट

उन्होंने बताया कि इस बार 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में उड़ीसा व मध्यप्रदेश थीम स्टेट हैं और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड राष्ट्र भागीदार हैं और नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन मेले का कल्चरल पार्टनर है। साथ ही दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगा। उन्होंने बताया कि मेला मैदान में आने वाले लाखों आगन्तुकों को थीम स्टेट मध्य प्रदेश व उड़ीसा, बिम्सटेक देशों के साथ-साथ अनेक देशों के कलाकार, बुनकर, शिल्पकार मेले में भागीदारी करेंगे, जबकि देश के अनेक राज्यों के पारंपरिक व लजीज व्यजनों का आनंद आमजन ले सकेंगे। कला रामचंद्रन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: Surajkund Crafts Fair will run from 7 February to 23 February
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में 45 घंटे के ब्लैकआउट का अंत: आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, उद्योगपतियों को 10 हजार करोड़ का नुकसान

October 24, 2026

रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी धरा, हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

October 24, 2026

पब्लिक प्लेस पर पान, गुटखा थूकने और च्युइंग गम फेंकने पर अब लगेगा जुर्माना, गुरुग्राम में रहने वालों के लिए बड़ा अलर्ट

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.