Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Budget: बजट में की कई बड़ी घोषणाएं, NCR और हरियाणा के इन इलाकों पर मेहरबान रहे CM सैनी

Haryana Budget: बजट में की कई बड़ी घोषणाएं, NCR और हरियाणा के इन इलाकों पर मेहरबान रहे CM सैनी

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2025No Comments2 Mins Read
Haryana Budget: Many big announcements were made in the budget, CM Saini was kind to these areas of NCR and Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE
मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट (Haryana Budget 2025) पेश करते हुए हरियाणा एक-हरियाणवी एक और समग्र विकास के मूलमंत्र को बखूबी निभाया। उत्तरी हरियाणा हो या दक्षिण या फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बसा हरियाणा। हर क्षेत्र के लिए दिल और खजाने के मुंह खोल दिए। उन्होंने अगर उत्तरी हरियाणा के अंबाला को 800 एकड़ में बनने वाला आईएमटी दिया तो गुरुग्राम को आधुनिक वातानुकूलित फूल मंडी। दक्षिणी हरियाणा में प्रदेश की सबसे बड़ी आधुनिक सरसों तेल की मिल स्थापित की जाएगी।

एनसीआर की बल्ले-बल्ले

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर की स्थापना के साथ ही ग्ररुग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ मिशन संस्थान बनाने की भी घोषणा की। इसमें डाटा आधारित नीति निर्धारण और गवर्नेंस आटोमेशन से जनसेवा की अवधारणा रखी गई है।रेवाड़ी और फरीदाबाद को बागवानी मिशन में शामिल किया गया है। नूंह के शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। खरखौदा में ही आईएमटी में 10 नई औद्योगिक माडल टाउनशिप विकसित की जाएंगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

दक्षिण हरियाणा का दिल जीता

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पहले बजट में दक्षिण हरियाणा का दिल जीतने का काम किया। विशेष तौर हिसार के लिए बड़ी घोषणाएं की। हिसार में खजूर उत्कृष्टता केंद्र, अमरूद प्रसंस्करण संयंत्र, सिविल अस्पताल को 200 से 300 बिस्तर का करना, हिसार से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़ व जम्मू के हवाई सेवा शुरु करना शामिल है। हिसार व रेवाड़ी सेना भर्ती के लिए तैयारी संस्थान का निर्माण किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट पर एयर कार्गो गोदाम का निर्माण होगा।

उत्तरी हरियाणा को यह मिला

मुख्यमंत्री उत्तरी हरियाणा में आने वाले जिलों के लिए कई बड़ी घोषणाएं बजट में की हैं। इनमें जींद में आयुष हर्बल पार्क व गांव खेड़ी मसानिया में 29 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। यमुनानगर में 7,272 करोड़ रुपये की लागत से 800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट और फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। यहां एक कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। मोरनी में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान का नया प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : jagran

CM Saini was kind to these areas of NCR and Haryana faridabadnews faridabadnews24 Haryana Budget 2025 Haryana Budget: Many big announcements were made in the budget
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.