Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज जिले में 52 केस आए, सात लोग कोरोना पॉजिटिव

आज जिले में 52 केस आए, सात लोग कोरोना पॉजिटिव

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2020No Comments5 Mins Read

पायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि शुक्रवार को सोनीपत में कोविड-19 कोरोना वायरस के 52 नये पोजिटिव केस मिले हैं। यह अभी तक एक ही दिन में सोनीपत में कोरोना वायरस के सर्वाधिक पोजिटिव केस मिलने का दिन है। इन नये केसों के जुड़ाव से सोनीपत जिला में कोरोना वायरस के पोजिटिव मामलों का आंकड़ा अब 313 हो गया है।

उपायुक्त पूनिया ने यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी। उन्होंने कहा कि नये पोजिटिव मामलों में 15 महिला मरीज भी शामिल हैं, जिनमें नन्हीं बालिका भी सम्मिलित है। नये पोजिटिव मरीजों में ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के व्यक्ति भी शामिल हैं।

शहरी क्षेत्र में मिले कोरोना पोजिटिव मरीज:
उपायुक्त ने कहा कि सोनीपत के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत ककरोई रोड पर एक 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। अशोक विहार में भी एक 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। शहर के जीवन नगर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जीवन नगर में ही एक अन्य 35 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। शहर में एक अन्य क्षेत्र में भी एक 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव मिली है। होली चाईल्ड स्कूल के निकट रूप नगर में एक 27 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव मिला है। गोपाल नगर में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। कपड़ा मार्केट राम बाजार में एक 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया गया है। वैस्ट राम नगर में भी एक 61 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव मिली है। खान कालोनी में भी एक 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जमालपुरा में भी एक 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। नगर की चिंतपूर्णी कालोनी में एक 34 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।

ग्रामीण क्षेत्र में मिले नये पोजिटिव मरीज:
उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी कोविड-19 कोरोना वायरस के कई नये मरीज मिले हैं। इनमें पीपली गांव में एक पति-पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। पति की आयु 50 वर्ष तथा उसकी पत्नी की आयु 48 वर्ष है। खरखौदा के वार्ड-10 एक 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। बीसवांमिल में भी एक 44 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव मिली है। बिलंदपुर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। नाथूपुर गांव में एक 33 वर्षीय तथा कुंडली में एक 34 वर्षीय और मंगोलपुर कलां एक 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। पीपली खेड़ा में एक 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बहालगढ़ में भी एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। रोहणा गांव में एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। बलि ब्राह्मणान में एक 62 वर्षीय महिला और एक 68 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मछरोली में धानको की चौपाल के निकट एक 28 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। लिवान गांव में भी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। साथ ही मोई गांव में भी एक 33 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।

कोरोना वायरस के कुछ अन्य पोजिटिव मामले:
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कोरोना वायरस के कुछ अन्य पोजिटिव मामलों में विशेष रूप से गन्नौर के केस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गन्नौर के शहरी क्षेत्र के तहत बसंत विहार में एक 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। गन्नौर में एक अन्य 30 वर्षीय युवक तथा 47 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। इनके अलावा एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति भी कोरोना पोजिटिव मिला है।

जुड़वां भाइयों सहित परिवार के सात सदस्य हुए संक्रमित:
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि शास्त्री कालोनी की गली नंबर-4 में जुडवां भाइयों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। इनके परिवार के सात व्यक्ति कोरोना पोजिटिव मिले हैं। परिवार के सबसे बड़े सदस्य 58 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पोजिटिव आई है, जो कि एक अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता की 53 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है। अधिवक्ता के भाई के दो पुत्र (जुड़वां भाई) कोरोना पोजिटिव मिले हैं, जिनकी आयु 13 वर्ष है। इन जुड़वां भाइयों की बड़ी बहन (15 वर्ष) भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह तीनों अधिवक्ता के भाई की संतानें हैं। इन्हीं के परिवार में एक नन्हीं बालिका भी कोरोना संक्रमित मिली है, जिसकी आयु मात्र एक वर्ष की है। साथ ही एक सात वर्षीय बालक भी कोरोना पोजिटिव मिला है। दो दिन पूर्व ही इनके परिवार के मुखिया अधिवक्ता के पुत्र व पुत्री की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव मिली थी, जिनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री दिल्ली की रही है। इनकी पोजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज आई है।

राई में फिर मिले 13 नये पोजिटिव मामले:
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया राई में सरकारी स्कूल के इद्र्ध-गिद्र्ध श्रमिक कालोनियों में फिर से कोरोना वायरस के 13 नये पोजिटिव केस मिले हैं। राई में सरकारी स्कूल के निकट रहने वाली 20 वर्षीय महिला, एक वर्ष का नन्हा बच्चा, 20 वर्षीय अन्य महिला, तीन वर्षीय बालक , नौ वर्षीय लडक़ा, तीन वर्षीय एक और बालक, 21 वर्षीय युवक व 37 वर्षीय युवक तथा 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। यहां की फूफा की कालोनी में भी तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमेंं एक 23 वर्षीय महिला तथा एक 18 वर्षीय युवक और एक 34 वर्षीय महिला शामिल हैं।

faridabadnews24 seven people are corona positive Today 52 cases have come in the district
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.