Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बॉलीवुड में पसरा मातम, दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड में पसरा मातम, दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

faridabadnews24By faridabadnews24April 4, 2025No Comments2 Mins Read
Bollywood is in mourning, veteran actor Manoj Kumar passed away, breathed his last at the age of 87
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों ने हर किसी के मन में अलग जगह बनाई। ‘भारत कुमार’ के नाम से भी मशहूर हुए मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद करेगा। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे मनोज कुमार ने आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने ये जानकारी दी है।

पत्नी के प्रेमी ने दी धमकी, ‘मेरठ में 15 टुकड़े किए थे, तुम्हारे 16 टुकड़े कर देंगे’

मनोज कुमार बने भारत कुमार

24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में अपने काम और दमदार छवि के बल पर जाने गए। वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और इसकी झलक उन्होंने अपनी हर फिल्म में दिखाने की कोशिश की। हर किरदार में खुद को ढालने वाले मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के चलते ही भारत कुमार कहा जाने लगा। मनोज कुमार ने न सिर्फ देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया बल्कि उन्होंने शानदार निर्देशन से भी दिल जीता है। ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’, जैसी कल्ट फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया।

पद्म श्री से किया गया सम्मानित

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘दो बदन’, ‘पत्थर के सनम’, ‘नील कमल’ और ‘क्रांति’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय करते नजर आए।

एक आप भी देखिए वायरल Video, अरे यहां तो सब उल्टा पुल्टा हो रहा है

बहुमुखी प्रतिभा के थे धनि

मनोज कुमार न केवल एक अभिनेता और निर्देशक थे, बल्कि उन्होंने फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक के रूप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके दिन से बॉलीवुड में शोक व्याप्त है और सितारे लगातार दुख जाहिर कर रहे हैं। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे पवन हंस शमशान भूमि में होगा।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Bollywood is in mourning breathed his last at the age of 87 faridabadnews faridabadnews24 veteran actor Manoj Kumar passed away Veteran Indian actor and film director Manoj Kumar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.