Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?, आयुर्वेद में क्या है शिरोधारा और किन चीजों से की जाती है?

इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?, आयुर्वेद में क्या है शिरोधारा और किन चीजों से की जाती है?

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2025No Comments3 Mins Read
What benefits does the body get from this? What is Shirodhara in Ayurveda and with what things is it done?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आयुर्वेद में इतनी शक्ति है कि बड़ी से बड़ी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद में भोजन और समय को सबसे अहम माना जाता है, जो शरीर में वात, पित्त और कप को बैलेंस करता है। शरीर में अगर वात, पित्त, कफ का संतुलन बिगड़ जाए तो बीमारियां परेशान करने लगती है। ऐसे में दिमाग और मन को शांत करने के लिए शिरोधारा असरदार थेरेपी है। शिरोधारा दो शब्दों शिरो और धारा से मिलकर बना है, जिसमें सिर पर किसी तरल पदार्थ की धारा बहती है। शिरोधारा पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार पद्धति है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारों सालों से किया जा रहा है। जानिए शिरोधारा किन चीजों से की जाती है और इससे क्या फायदे मिलते हैं?

शिरोधारा किन चीजों से की जाती है?

शिरोधारा अलग अलग तरल पदार्थों से की जाती है। जिसमें सिर यानि माथे पर धीरे-धीरे किसी तरल पदार्थ की धारा गिरायी जाती है। योगगुरु स्वामी रामदेव की मानें तो इससे तनाव, दिमाग की समस्याएं, सिर दर्द और डिप्रेशन में बहुत लाभ मिलता है। शिरोधारा के लिए कौन सा तरल पदार्थ इस्तेमाल किया जाएगा ये व्यक्ति के रोग को समझकर ही उपचार किया जाता है। शिरोधारा में वैसे तेल (तेलधारा), दूध (क्षीरधारा), छाछ (तक्रधारा), नारियल का पानी, या साधारण जल (जलधारा) का उपयोग किया जाता है। कई बार किसी खास जड़ी बूटी के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है।

शिरोधारा थेरेपी के फायदे

तनाव दूर- जिन लोगों को तनाव अधिक रहता है उन्हें शिरोधारा थेरेपी जरूर करवानी चाहिए। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। शिरोधारा में दिमाग की नसों आराम मिलता है जिससे मन और शरीर भी रिलेक्स होता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और तनाव दूर होता है।

अच्छी नींद- दिमाग रिलेक्स होने और तनाव दूर होने से आपको अच्छी नींद आती है। इस थेरेपी से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम हो जाता है जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है। दिमाग शांत रहता है।

ध्यान केन्द्रित करने में मदद- इस थेरेपी को कराने से मन और दिमाग में एकाग्रता की क्षमता बढ़ती है। जिससे आप किसी भी चीज पर अच्छा फोकस कर पाते हैं। घबराहट और बेचैनी में भी राहत मिलती है।

वात-पित्त बैलेंस होगा- शरीर में जब वात या पित्त दोष बढ़ने लगता है तो शिरोधारा थेरेपी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके किस तरल पदार्थ को चुना जाएगा ये मरीज की स्थिति समझकर ही निर्णय लिया जाता है।

सिर दर्द में राहत- जिन लोगों को अक्सर सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है उनके लिए शिरोधारा थेरेपी लेना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे दिमाग शांत होता है और सिरदर्द की समस्या भी कम होती है। आंखों को भी रिलेक्स मिलता है।

थकान दूर- अगर आपको बहुत थकान हो रही है। घंटों कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है तो शिरोधारा थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। इससे मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।faridabadnews24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 What benefits does the body get from this? What is Shirodhara in Ayurveda and with what things is it done?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

मसल्स बनाता है मजबूत, यह एक्सरसाइज़ लोअर बॉडी फैट को करता है तेजी से कंट्रोल

May 20, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.