Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

faridabadnews24By faridabadnews24April 25, 2025No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीन राठी शामिल थे। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा है।

आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों की हत्याएं कर किया मानवता को शर्मसार : राजेश भाटिया

निरीक्षण के दौरान दुकान पर फर्म के प्रोप्राइटर के पिता मोहन लाल उपस्थित मिले, जिन्होंने डिकॉय ग्राहक को एमटीपी किट दी, जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम द्वारा अपनी पहचान और निरीक्षण का उद्देश्य बताया गया और दुकान की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिकॉय को दी गई एमटीपी किट काउंटर से बरामद की गई। मांग करने पर मोहन लाल उस किट का कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त किट को औषधि अधिनियम के अंतर्गत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया। बरामद की गई एमटीपी किट को औषधि अधिनियम के तहत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया एवं इसे सीजेएम फरीदाबाद की अदालत में पेश करके इसके कस्टडी आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। अपराध की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु, दुकान को औषधि अधिनियम की धारा 22(1)(d) के अंतर्गत सील कर दिया गया है। हरियाणा राज्य में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल द्वारा स्वास्थ्य एवं एफडीए विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें ली जा रही हैं। उन्होंने यह सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध गर्भपात नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Action against medical store operator on selling MTP kit faridabadnews faridabadnews24 shop seal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.