
Air India Plane Crash AAIB Report: अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान AI171 के हादसे की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया विमान हादसे की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है. लंदन जा रहा यह विमान टेकऑफ के कुछ मिनट में ही क्रैश हो गया था और इस हादसे में कुल 260 लोग मारे गए थे. विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार 241 लोगों में से केवल एक यात्री ही जीवित बच सका था. शुक्रवार देर रात प्रकाशित 15 पेज की रिपोर्ट में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों और स्थिति का विवरण दिया गया है.
एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में 10 बड़े खुलासे
