
(Private Naukri). प्राइवेट मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. ServiceNow नामक कंपनी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर (IC2) रोल के लिए आवेदन मंगवाए हैं. इस निजी नौकरी में शानदार सैलरी के साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. इसमें जॉइनिंग बोनस, फ्लाइट टिकट, रीलोकेशन बोनस और होटल में स्टे जैसी सहूलियतें शामिल हैं. इस प्राइवेट नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स https://careers.servicenow.com/jobs/ पर चेक कर सकते हैं.
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की यह वैकेंसी कंपनी की हैदराबाद लोकेशन के लिए है. इस शहर के लिए सीनियर सर्विसनाउ डेवलपर, स्टाफ सॉल्यूशन आर्किटेक्ट और सीनियर प्लेटफॉर्म एडमिनिस्ट्रेटर जैसे पदों पर भी भर्ती चल रही है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए आवेदकों को 4 राउंड के इंटरव्यू पास करने होंगे. चारों राउंड्स में अलग-अलग तरह के थ्योरी और प्रैक्टिकल सवाल पूछे जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को 50 लाख तक की सैलरी मिलेगी. इसके लिए 1 साल से ज्यादा के अनुभव वाले अप्लाई कर सकते हैं (Private Jobs).
ServiceNow Software Engineer Salary: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी
ServiceNow में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (आईसी2) की सैलरी 50 लाख+ सीटीसी (सालाना) बताई जा रही है. इसमें बेस सैलरी 23 लाख रुपये सालाना के करीब है (पीएफ और ग्रेच्युटी हटाकर). पीएफ और ग्रेच्युटी मिलाकर 1,54,000 रुपये मिलेंगे. अगर आप किसी दूसरे शहर से हैदराबाद शिफ्ट होंगे तो रीलोकेशन बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये, एयर टिकट्स और 15 दिनों का होटल स्टे मिलेगा. इसके अलावा 2,30,000 रुपये का बोनस भी मिलेगा (बेस सैलरी का 10%).
