Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ें पूरा मामला, कौन है बाबा संजय भगत, हरियाणा से राजस्थान भागा, अब वहां भी हो रहा भारी विरोध

पढ़ें पूरा मामला, कौन है बाबा संजय भगत, हरियाणा से राजस्थान भागा, अब वहां भी हो रहा भारी विरोध

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2025No Comments2 Mins Read
Read the full story: Who is Baba Sanjay Bhagat? He fled from Haryana to Rajasthan and is now facing heavy protests there as well.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के सिरसा में विवादों के बाद छिपते-छिपाते निकले संजय भगत उर्फ हांडीखेड़ा बाबा को अब राजस्थान के बीकानेर में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर के रामसरा पंचायत क्षेत्र में बनाए गए उसके अस्थायी डेरे को स्थानीय लोगों और पुलिस ने हटाने को कह दिया है। जांच में उसके एक सेवादार के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला सामने आया तो विरोध और बढ़ गया। सिरसा में करीब ढाई महीने पहले बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह उपचार के नाम पर एक महिला के साथ अशोभनीय हरकत करते दिखा। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बाबा को गांव से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। विरोध बढ़ने पर उसने रातों-रात अपना सामान समेटा और सेवादारों के साथ राजस्थान पहुंच गया।

बीकानेर में बाबा ने करीब 15 बीघा जमीन लीज पर लेकर मंदिर व डेरा बनाना शुरू किया था। ग्रामीणों को जब पता चला कि सिरसा का विवादित बाबा यहां डेरा डाल रहा है, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। दस्तावेजों की जांच में बाबा ने दावा किया कि जमीन उसे दान में मिली है, जिसके बाद जमीन मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पंचायत और ग्रामीणों ने बाबा को इलाके से बाहर भेजने की मांग की और पुलिस ने उसे एक-दो दिन में जगह खाली करने का निर्देश दिया।

फील्ड फायरिंग रेंज के नजदीक है डेरा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर बाबा संजय भगत ने डेरा लगाया है, वह महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नजदीक है, जिससे सुरक्षा संबंधी सवाल भी उठे। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में खतरा पैदा हो सकता है।सिरसा के बुजुर्ग ओमप्रकाश बताते हैं कि संजय पहले कबाड़ी का काम करता था, फिर खेती, मजदूरी और हेयर ड्रेसर का काम भी किया। धीरे-धीरे उसने खुद को बाबा घोषित कर दिया और झाड़फूंक के नाम पर लोगों को जोड़ने लगा।

गांव में शुरु की आध्यात्मिक गतिविधियां

इसके बाद 2 साल से वह गांव में आकर कथित आध्यात्मिक गतिविधियां कर रहा था। अब विवादों के बीच उसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान दोनों जगह जांच चल रही है, जबकि ग्रामीण किसी भी कीमत पर उसे अपने क्षेत्र में नहीं रहने देना चाहते।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Read the full story: Who is Baba Sanjay Bhagat? He fled from Haryana to Rajasthan and is now facing heavy protests there as well.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.