Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शादी का झांसा देकर युवक ने किया घिनौना काम, हरियाणा की ट्रांसजेंडर से लुधियाना में रेप, इंटरनेट पर हुई थी दोस्ती

शादी का झांसा देकर युवक ने किया घिनौना काम, हरियाणा की ट्रांसजेंडर से लुधियाना में रेप, इंटरनेट पर हुई थी दोस्ती

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2025Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
A young man raped a transgender woman from Haryana in Ludhiana after promising to marry her. They had befriended her online.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के फरीदाबाद की एक ट्रांसजेंडर (पुरुष से लड़की बना) के साथ लुधियाना के एक युवक ने पहले इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस युवक ने उससे कारोबार के नाम पर लाखों रुपये भी लिए, जिन्हें लौटाने से उसने इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने मदद के लिए आरोपित के भाई को फोन किया तो उसने उल्टा उसे ही धमकियां दीं। जब आरोपित ने मारपीट की तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद फरीदाबाद की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना के थाना शिमलापुरी को भेजी। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को नामजद किया है। आरोपितों की पहचान बसंत एवेन्यू सतजोत नगर निवासी तरनपाल सिंह मोंगा, दविंदरपाल सिंह और गुरकरण सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती मार्च 2024 में तरनपाल सिंह से इंटरनेट मीडिया पर हुई थी। उसने तरनपाल को बताया कि वह ट्रांसजेंडर है, यानी पुरुष से लड़की बना। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी। आरोपित ने शादी का झांसा देकर कहा कि वह अलग कारोबार करना चाहता है और इस बहाने से उसने लाखों रुपये ले लिए।

आरोप है कि तरनपाल ने लुधियाना के एक होटल में उसे बुलाकर दुष्कर्म किया और उसके गहने भी ले लिए। कुछ समय बाद आरोपित का व्यवहार बदल गया और वह गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने पैसे लौटाने की मांग की तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था। एक दिन जब उसने मदद के लिए तरनपाल के बाई दविंदरपाल सिंह को फोन किया, तो वह भी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद गुरकरण सिंह ने भी उसे धमकियां दीं। आखिरकार इंसाफ के लिए उसने फरीदाबाद की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस थाना शिमलापुरी के एसएचओ जतिंद्र सिंह ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit :jagran

A young man raped a transgender woman from Haryana in Ludhiana after promising to marry her. They had befriended her online. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.