Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में स्कूल और कॉलेज 15 अगस्त के बाद खुलेंगे।
सीएम खट्टर ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सरकार कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 15 अगस्त के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर रही है।
उन्होंने बताया कि कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 31 अगस्त के बाद खोले जा सकते हैं।
कॉलेज स्तर की कक्षाओं के लिए उन्होंने बताया कि कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों को जुलाई में परीक्षाएं देनी होंगी।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के अन्य वर्षों के छात्रों को पिछले सेमेस्टर में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत -प्रमोट- किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने भूजल बचाने के लिए धान उत्पादक किसानों को अन्य फसलें उत्पादित करने में प्रोत्साहित करने का निर्णय किया है।
