
Woman elopes with house servant Moradabad: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शंकर नगर इलाके की 50 वर्षीय महिला अपने ही घर में काम करने वाले 25 वर्षीय पहाड़ी युवक के साथ अचानक लापता हो गई। महिला के गायब होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से महिला के घर पर घरेलू कामकाज करता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई हैं।
पति की तहरीर के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पति ने मझोला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और महिला की सुरक्षित बरामदगी उनकी प्राथमिकता है।
NEWS SOURCE Credit :patrika
