Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बाइक पर आए थे 3 हमलावर, फरीदाबाद में दुकानदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

बाइक पर आए थे 3 हमलावर, फरीदाबाद में दुकानदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Three attackers arrived on a motorcycle and launched a life-threatening attack on a shopkeeper with a sharp weapon in Faridabad.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच रोड पर गुरुवार सुबह एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। अपनी दुकान के बाहर खड़ा एक दुकानदार फोन पर बात कर रहा था तभी हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पवन फतेहपुर बिलोच रोड अपनी दुकान पर खड़ा हुआ था। तभी एक बाइक और एक कार वहां आकर रुकी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने अचानक पवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पवन के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार

बताया जा रहा है कि हमलावर अपने साथ दो कुल्हाड़ियां लाए थे, जिनमें से एक कुल्हाड़ी वे मौके पर ही फेंक गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पवन को गाड़ी से सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावर पीड़ित की दुकान पर कर चुके काम

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला करने वाले युवक पहले पवन की दुकान पर काम कर चुके थे। करीब 7-8 महीने पहले किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। हमले के आरोप वेद प्रकाश, बल्ली और बलदेव नाम के युवकों पर लगाए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला

इस मामले में तिगांव एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायल का इलाज जारी है और शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह हमला पुराने विवाद के कारण हुआ है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Three attackers arrived on a motorcycle and launched a life-threatening attack on a shopkeeper with a sharp weapon in Faridabad.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.