झज्जर जिला के बहादुरगढ़ उपमंडल में एक पूर्व सैनिक की कोरोना जांच रिपोर्ट को प्राइवेट लैब द्वारा पोज़िटिव दिए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्बंधित प्राइवेट लैब को नोटिस जारी किया है।
सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों बहादुरगढ़ शहर के एक पूर्व सैनिक द्वारा अपनी कोरोना से सम्बंधित जांच एक प्राइवेट लैब से करवाई गई जिसमें उक्त पूर्व सैनिक को कोरोना पोज़िटिव घोषित किया गया।
उसके उपरांत नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया गया तो नेगेटिव रिपोर्ट आई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया और सम्बंधित प्राइवेट लैब को नोटिस जारी कटे हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।

