
फरीदाबाद शहर में लड़ाई-झगड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए थाना सेक्टर-17 पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश निवासी आर्यनगर बल्लभगढ़, अमान निवासी गांव अटाली और पुलकित निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अंकित निवासी NIT फरीदाबाद ने शिकायत दी कि 16 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ संजय कॉलोनी से घर लौट रहा था। जब वे मैट्रो अस्पताल के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। कार से उतरे 3-4 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
