हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में आज अभी तक 129 मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में 85 मामले सामने आए जबकि फरीदाबाद औऱ सोनीपत में 13-13 पॉजिटीव मिले है।
प्रदेश में कोरोना के मामले 6463 तक पहुंच गए हैं हरियाणा में कोरोना के एक्टिव मरीज 3918 है जबकि अभी तक 2475 ठीक हुए है। कोरोना से 70 लोगों की मौत प्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेशों 38.29 फ़ीसदी तक पहुंच चुका हैै। भिवानी में 12 ,सोनीपत में 3,पानीपत में 2 और चरखी दादरी में 1 मामला आया है।



