Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छोटे बेटे की शादी में मां ने दिया था न्योता, फरीदाबाद में बेटे के लव मैरिज पर गुस्साए पति ने पत्नी पर चलाई गोली

छोटे बेटे की शादी में मां ने दिया था न्योता, फरीदाबाद में बेटे के लव मैरिज पर गुस्साए पति ने पत्नी पर चलाई गोली

faridabadnews24By faridabadnews24March 22, 2026No Comments2 Mins Read
Mother had extended invitations for her younger son's wedding; in Faridabad, an enraged husband shot his wife over their son's love marriage.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: सेक्टर-74 स्थित मिर्जापुर डेयरी इलाके में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी पर गोली चला दी, इसमें वह बाल-बाल बची। महिला ने अपने पति, सास समेत कई लोगों पर साजिश रचकर जान से मारने की कोशिश और बाद में दबाव बनाकर राजीनामा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़े बेटे को न्योता देना बना गुनाह

सेक्टर-74 निवासी चंदरवती ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे कुलदीप ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया था। तब से वह घर से दूर रह रहा था। नौ मार्च को छोटे बेटे विवेक की शादी थी। उसने उसी दिन बड़े बेटे कुलदीप को पत्नी के साथ शादी समारोह में बुला लिया। यहां परिवार ने दोनों बेटों की पत्नियों के साथ वरमाला और फेरे करा दिए। इससे चंदरवती का पति जसवंत काफी नाराज हो गया। वह बेटे के प्रेम विवाह से खुश नहीं था। आरोप है कि 13 मार्च की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर पर मौजूद होने के दौरान जसवंत ने पिस्टल से चंदरवती पर गोली चलाई। वह बाल-बाल बच गई और गोली कार में पीछे लगे शीशे में लगी, जिससे वह टूट गया।

फिर बेटे और बहू पर भी तान दी गोली

चंदरवती का कहना है कि घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए टूटे शीशे को बदलवा दिया। हालांकि, गोली से टूटे शीशे की वीडियो फुटेज उसके पास मौजूद है। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने बेटे कुलदीप की तरफ पिस्टल तानकर उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में सास सतवीरी देवी सहित रिश्तेदारों भीम, श्याम सिंह और भरती सिंह पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

जान से मारने की दे रहे धमकी

चंदरवती के अनुसार उसने गोली चलने के बाद डायल 112 पर काॅल की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित तथा पिस्टल को लेकर थाने गई, लेकिन घरवालों और पुलिस ने दबाव बनाकर उससे शिकायत वापस करा दी। महिला ने आगे बताया कि घटना के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उसे घर में भी नहीं रहने दिया जा रहा। इसलिए उसने दोबारा शिकायत दी।

NEWS SOURCE Credit :jagran
an enraged husband shot his wife over their son's love marriage. faridabadnews faridabadnews24 Mother had extended invitations for her younger son's wedding; in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुराए

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.