Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments5 Mins Read
The "Nari Shakti Vandan Adhiniyam" will provide women with a leadership role in the country's policymaking: Chief Minister Nayab Singh Saini.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित थी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्षों तक हमारी व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को सीमित करने का प्रयास हुआ। वे घर की चारदीवारी तक सीमित कर दी गईं, निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखी गईं। फिर भी रानी पद्मावती, रानी दुर्गावती, चांदबीबी, रानी लक्ष्मीबाई जैसी कुछ नारियों ने इस काल में भी अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता की छाप छोड़ी है।

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जब मोदी जी ने हरियाणा के पानीपत से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। यही नहीं, पूरे समाज का मन भी बदला और बेटियों को बचाने व पढ़ाने का एक अभियान शुरू हो गया। उसी का परिणाम है कि आज देश में लिंगानुपात में बड़ा सुधार हुआ है। उस समय हरियाणा का लिंगानुपात 871 था, जो आज बढ़कर 923 हो गया है। उन्होंने ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’  ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’, ‘मुद्रा योजना’ और ‘स्टैंड-अप इंडिया’ , ‘वन स्टॉप सेंटर योजना’, ‘महिला हेल्पलाइन-181’ और ‘निर्भया फंड’ जैसी योजनाओं को महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाला बताया।  उन्होंने आगे कहा कि  सेनाओं में महिलाओं को बड़े पदों पर नहीं रखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया। सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश के सशस्त्र बलों ने एन.डी.ए में महिलाओं के लिए प्रवेश खोल दिए।

The "Nari Shakti Vandan Adhiniyam" will provide women with a leadershipThe "Nari Shakti Vandan Adhiniyam" will provide women with a leadership role in the country's policymaking: Chief Minister Nayab Singh Saini. role in the country's policymaking: Chief Minister Nayab Singh Saini.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं। इतना ही नहीं, चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में 100 से अधिक महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को आज कौन नहीं जानता। साफ जाहिर है कि महिलाओं को जब भी अवसर दिया गया, उन्होंने स्वयं को साबित कर दिखाया। अब आई.आई.टी में दाखिला लेने वाली बेटियों की संख्या दोगुणा से भी अधिक हो गई है। वर्ष 2016 से पहले केवल 8 प्रतिशत बेटियों को दाखिला मिलता था। अब यह संख्या 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है जिसके बाद से पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर गांवों की हालत पहले से बहुत बेहतर हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के मान-सम्मान का जो अभियान पिछले 11 वर्षों से चलाया हुआ है, वह अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक पहुंच गया है। यह कानून वर्ष 2034 में लागू होना था, लेकिन प्रधानमंत्री जी इसे वर्ष 2029 में ही लागू करना चाहते हैं। इसीलिए, उन्होंने कल 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले यह कानून कई दशकों से लटकाया गया। पहले की सरकारों ने इसे केवल चर्चा तक सीमित रखा, लेकिन कभी भी इसे लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। कभी जातिगत आरक्षण के नाम पर, कभी राजनीतिक स्वार्थों के चलते, इस महत्वपूर्ण कानून को टालते रहे। लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को केवल राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया है। अब जब यह कानून लागू होने जा रहा है, तो यह देश की करोड़ों माताओ-बहनों के सपनों की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह कानून देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाता है। यह कानून महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका देता है। यह उस नए भारत की तस्वीर है, जहां बेटियां केवल सपने नहीं देखेंगी, बल्कि उन्हें साकार भी करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं का सशक्तीकरण होगा, यह देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिससे प्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अनेक महिलाओं को भी सम्मानित किया। “स्त्री सामर्थ्य फाउंडेशन” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में  शिवानी सैनी, भाजपा जिला प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, पूर्व मेयर सर्वजीत कौर, हरप्रीत बबला समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 The "Nari Shakti Vandan Adhiniyam" will provide women with a leadership role in the country's policymaking: Chief Minister Nayab Singh Saini.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: बस पूरा करनी होगी ये शर्त, अब इन परिवारों को भी मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये

April 11, 2026

Haryana: मंच पर गिरे भाजपा पार्षद, CM की रैली में स्वागत के दौरान माला टूटी

April 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.