Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूसरी ने भी तोड़ दिया दम, फरीदाबाद में देवरानी ने दो बहनों पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

दूसरी ने भी तोड़ दिया दम, फरीदाबाद में देवरानी ने दो बहनों पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2026No Comments3 Mins Read
The Second Sister Also Succumbs: Younger Sister-in-Law Had Poured Petrol and Set Two Sisters Ablaze in Faridabad
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी में तीन अप्रैल को पेट्रोल डालकर देवरानी ने दो बहनों मीना और सीमा को जलाया था, इनमें से बड़ी बहन मीना की भी शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई, इससे पहले छोटी बहन सीमा की पांच अप्रैल को मौत हो चुकी है। आरोपित देवरानी पिंकी को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पूछताछ में उसने बताया था कि कृषि भूमि के विवाद और चरित्र पर लांछन लगाने के कारण वह दोनों बहनों को सबक सिखान चाहती थी। इस वारदात के लिए पति की मोटरसाइकिल से उसने करीब एक महीने तक रोजाना थोड़ा-थोड़ा कर पेट्रोल जमा किया था।

मीना की छोटी बहन की शादी देवेश से हुई

दर्ज मामले के अनुसार पीड़ित मीना ने बताया था कि उसके पति देवेंद्र के तीन भाई और हैं। देवेंद्र से छोटा देवेश, उससे छोटा गजपाल और सबसे छोटा वेदबीर है। मीना की छोटी बहन की शादी देवेश से हुई है। ये दोनों बहनें अपने परिवार सहित एक साथ रहती हैं। सबसे छोटे देवर वेदबीर की पत्नी पिंकी है। ये दोनों बच्चों के साथ डबुआ चौक के पास अलग घर में रहते हैं। मीना ने बताया कि तीन अप्रैल को वह और उसकी बहन घर पर ही थे। पति ड्यूटी चले गए थे और बच्चे स्कूल। दोपहर करीब दो बजे देवरानी पिंकी उनके घर आई। उसके हाथ में थैला था। उन्होंने उसे चाय बनाकर पिलाई। तीनों बैठकर घरेलू बातें करने लगीं। इस बीच पिंकी कई बार बाथरूम में गई। वह साथ लाए थैले को बाथरूम में ही रख आई थी।

पिंकी ने उन पर माचिस की तीली फेंक दी

शाम करीब पांच बजे पिंकी फिर बाथरूम में गई, इस दौरान मीना और सीमा छत पर चली गईं। थोड़ी देर बाद पिंकी बाथरूम से निकलकर आई। उसके हाथ में बाल्टी थी। उसने बारी-बारी से दोनों बहनों पर बाल्टी उड़ेल दी। गंध से उन्हें पता चला कि बाल्टी में पेट्रोल था। इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं पिंकी ने उन पर माचिस की तीली फेंक दी। इससे आग लग गई और दोनों बहनें झुलसने लगीं। दौड़कर वे नीचे आ गई। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद कपड़े में लपेटकर उन्हें बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, मगर परिवार वालों ने उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं दोनों का इलाज चल रहा था।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 The Second Sister Also Succumbs: Younger Sister-in-Law Had Poured Petrol and Set Two Sisters Ablaze in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.