
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 22-23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक युवती एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है. आरोपी ने कथित तौर पर घर में घुसकर इस जघन्य कांड को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार 22 अप्रैल 2026 सुबह की है जब युवती के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे. इसी दौरान घर में अकेली मौजूद युवती पर घर में घुसकर हमला किया गया. परिवार के लौटने पर वह घर के अंदर खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली. युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
USB केबल से घोंटा गला
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती के गले पर मोबाइल चार्जर के यूएसबी केबल से बने दबाव के निशान हैं. ऐसे में संदेह है कि युवती की मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके अलावा पीड़िता के सिर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं और चेहरे पर भी कई जगह गंभीर चोटें हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमले के दौरान युवती के साथ हिंसक संघर्ष भी हुआ होगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9 बजे इस घटना की सूचना मिली, जो परिजनों की ओर से दी गई थी.
पुराने नौकर पर संदेह
NEWS SOURCE Credit :news18
