Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक अस्पताल में नहीं थी सुविधा, दूसरे में नहीं था बेड, फरीदाबाद में रेफर के झंझट ने ली पांच माह की बच्ची की जान

एक अस्पताल में नहीं थी सुविधा, दूसरे में नहीं था बेड, फरीदाबाद में रेफर के झंझट ने ली पांच माह की बच्ची की जान

faridabadnews24By faridabadnews24May 18, 2026No Comments3 Mins Read
One hospital lacked facilities, another had no beds; the ordeal of referrals in Faridabad claims the life of a five-month-old baby girl.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: जिला स्वास्थ्य विभाग और ईएसआइसी अस्पताल में इलाज की बजाए अक्सर मरीजों रेफर करने पर जोर दिया जाता है। इससे कई मरीजों की जान पर बन आती है तो कई दम भी तोड़ चुके हैं। ऐसे मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। अब ताजा मामला पांच माह की बच्ची का है। जिसका ईएसआइसी और नागरिक अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया और रेफर कर दिया। दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार ईएसआइसी में बच्ची के इलाज से संबंधित पूरी सुविधा नहीं है। ज्यादा पूछने पर स्टाफ से जवाब नहीं दिया। जबकि नागरिक अस्पताल में कहा गया कि बेड खाली नहीं है। हैरानी की बात है कि केंद्र और राज्य सरकार जच्चा-बच्चा की सेवाओं पर खास ध्यान देने का दावा करती है, मगर जब स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पड़ती है तो स्थिति कुछ अलग ही नजर आती है। याद रहे हर दिन 15 से 20 गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल से सफदरजंग या एम्स के लिए रेफर किया जाता है।

एनआईटी कपड़ा कालोनी निवासी जितेंद्र यादव और बबली देवी अपनी पांच माह की बेटी को तीन नंबर ईएसआइ अस्पताल लेकर गए थे। बेटी कई दिनाें से मां का दूध नहीं पी पा रही थी। जितेंद्र यादव और बबली देवी ईएसआइ कार्डधारक हैं। बबली देवी ने लगभग पांच माह पहले दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। जन्म के थोड़ी देर बाद ही एक बेटी की मौत हो गई थी। दूसरी बेटी अब कई दिनों से मां का दूध नहीं पी रही थी। कमजाेर स्थिति को देखते हए बेटी को लेकर माता-पिता पहलेतीन नंबर ईएसआइसी अस्पताल आ गए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन की एंबुलेंस से बच्ची को सफदरजंग ले लाया जा रहाा था तो रास्ते में हो गई उसकी मौत हो गई। बता दें कि डाक्टरों और स्टाफ की लापरवाही की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, मगर विभाग की ओर से सुधार नहीं हो पा रहा है।

पूर्व में हुई घटनाएं

– 15 मार्च 2026 काे घायल फैज अहमद को नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी हुई और रेफर करते समय मौत हो गई।
– अगस्त 2025 को सरस्वती कालोनी निवासी एक व्यक्ति की नवजात की मौत हो गई थी। इसे भी रेफर किया गया था। इस मामले में अस्पताल के तीन कर्मचारियों पर मामले दर्ज हुए थे।

धरने के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

रेफर मुक्त फरीदाबाद संघर्ष समिति ने गत वर्ष 294 दिन नागरिक अस्पताल के बाहर धरना दिया। समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा की मांग थी कि अस्पताल से मरीजों को रेफर न किया जाए। मानकों के अनुसार स्टाफ होना चाहिए। सतीश चोपड़ा ने कहा कि कई बार रेफर के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है और मौत तक की नौबत आ जाती है। अधिकारियों को इस मामले में सुधार करना चाहिए। डाक्टरों काे हादसों से सबक लेना चाहिए।

महिलाओं और बच्चों के इलाज को गंभीरता से लेने के आदेश हैं। अगर कहीं लापरवाही बरतने की बात है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। बिना किसी ठोस कारण से बच्ची को रेफर करना गंभीर मामला है। इसकी जांच करवाई जाएगी। – डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

अस्पताल में हर मरीज को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। अगर बच्ची का इलाज किए बिना कारण रेफर किया गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। – डॉ. कालीदास दत्तात्रेय चव्हाण, डीन, ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज

NEWS SOURCE Credit :jagran

another had no beds; the ordeal of referrals in Faridabad claims the life of a five-month-old baby girl. faridabadnews faridabadnews24 One hospital lacked facilities
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्टाफ नर्स और कर्मचारी पर गिरी गाज, फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में कार्रवाई

May 18, 2026

फरीदाबाद में सड़क किनारे करवानी पड़ी डिलीवरी, ये कैसा सिस्टम! दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला

May 17, 2026

फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया

May 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.