Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्रैफिक पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल, एक बाइक पर 7 लोग बैठाने वाले ‘स्टंटमैन’ पर गिरी गाज

ट्रैफिक पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल, एक बाइक पर 7 लोग बैठाने वाले ‘स्टंटमैन’ पर गिरी गाज

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Traffic Police Seize Motorcycle; 'Stuntman' Carrying Seven People on a Single Bike Faces the Music
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जम्मू: एक बाइक पर सात लोगों, जिनमें अधिकांश किशोर थे, को बैठाकर सड़कों पर घूमने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करना युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक को सीज कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कई गंभीर यातायात उल्लंघन सामने आए। जांच में पता चला कि बाइक चालक मोहरम अली मूल निवासी उत्तर प्रदेश, वर्तमान में जम्मू के पुरखू इलाके में रह रहा है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है।

यातायात नियमों की लगातार अनदेखी

यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने पर उसके खिलाफ पहले ही सात चालान दर्ज हो चुके हैं। इसके चलते आरटीओ जम्मू ने हाल ही में उसकी बाइक की आरसी भी सस्पेंड कर दी थी। बाइक मोहरम अली के नाम पर ही पंजीकृत है। डीएसपी ट्रैफिक सिटी अश्विनी शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज किया गया। यदि युवक सात लोगों को बाइक पर बैठाकर चलते समय मौके पर पकड़ा जाता तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जा सकती थी। फिलहाल, चालक की काउंसलिंग करवाई जा रही है। पूछताछ में मोहरम अली ने बताया कि वह पुरखू इलाके में फूलों की नर्सरी चलाता है। उसके अनुसार वह मोहल्ले के किशोरों के साथ नहाने के लिए जा रहा था, तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

पहले भी वायरल वीडियो पर हो चुकी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस जम्मू इससे पूर्व भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी के वीडियो पर कार्रवाई कर चुकी है। कुछ समय पहले मुट्ठी फ्लाईओवर पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 Traffic Police Seize Motorcycle; 'Stuntman' Carrying Seven People on a Single Bike Faces the Music
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

May 19, 2026

वीडियो वायरल, मंदिर में मूर्ति के पीछे युवक-युवती की अश्लील हरकत

February 19, 2026

Video हुआ वायरल, चलती ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई! सीट विवाद में यात्री को जड़ा थप्पड़

February 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.