Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ें खौफनाक मामला, हैवानों ने कर दिया गैंगरेप, मरीज की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थी नाबालिग

पढ़ें खौफनाक मामला, हैवानों ने कर दिया गैंगरेप, मरीज की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थी नाबालिग

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2026No Comments3 Mins Read
Read this horrific case: monsters gang-raped a minor who had stayed at the hospital to care for a patient.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय अस्पताल परिसर से एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार की देखभाल के लिए वहां रुकी हुई थी। वह अस्पताल परिसर में अटेंडेंट के तौर पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती अस्पताल परिसर से बाहर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारसुगुड़ा एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिस पर वारदात में सहयोग करने का आरोप है।

3 आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में झारसुगुड़ा के बुरोमल निवासी आकाश प्रधान, राजा बेसन और एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की वारदात बेहद चिंता की बात है।

पीड़िता को उसके परिवार को सौंपा गया

इस घटना को लेकर झारसुगुड़ा सीडब्लूसी की अध्यक्ष संजुक्ता महापात्रा ने कहा, “हमें पुलिस से इस बात की जानकारी मिली कि 17 मई की रात को कुछ आरोपी पास के जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को सीडब्लूसी में पेश किया था। सीडब्लूसी ने पीड़िता से बात की थी और इससे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने हमारे सामने अपनी आपबीती बताई। हमनें उसका काउंसलिंग भी किया और उसके बाद पीड़िता को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। आगे कैसे उसकी देखभाल होगी, इसकी योजना सीडब्लूसी बना रही है।”

स्थानीय नागरिकों को आशा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और रात के समय सुरक्षा कड़ी करने की भी मांग उठ रही है। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Read this horrific case: monsters gang-raped a minor who had stayed at the hospital to care for a patient.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

शव मिलने से परिवार में मच गया कोहराम, मां ने छोले- भटूरे खाने पर डांटा तो बेटे ने नहर में लगा दी छलांग

May 21, 2026

रुला देगी दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, “हड्डी तक गहरा घाव, बाएं कान से खून, फटा हुआ था स्प्लीन”

May 20, 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.