Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments2 Mins Read
Cashier dies; firing at a medical store in Chandigarh's Sector 11 – watch CCTV footage.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर 11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में स्टोर के कैशियर जानकी दास की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी कि CFSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बता दें कि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

दुकान के अंदर जाकर कैशियर पर चलाई गोलियां
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि इस वारदात में 2 नकाबपोश हमलावर शामिल थे, जिन्होंने दुकान के अंदर जाकर कैशियर पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बाहर इंतजार कर रहा था और तीनों वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। SSP के मुताबिक, ‘यह घटना आज दोपहर 2:30 बजे हुई। 2 नकाबपोश व्यक्ति दुकान में आए और कर्मचारी जानकी दास पर लगातार गोलियां चलाईं। इसके बाद वे भाग निकले।’

दुकान मालिक को नहीं मिली थी कोई धमकी
सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि बाहर एक साथी मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था और तीनों साथ मिलकर फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि हमले में कुल 13 राउंड गोलियां चलाई गईं। मृतक जानकी दास धनास इलाके के रहने वाले थे और मेडिकल स्टोर में कैशियर के रूप में काम करते थे। दुकान मालिक को किसी तरह की कोई धमकी पहले से नहीं मिली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरुआती चरण में है और सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं और अन्य तकनीकी जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है। एसएसपी ने कहा, ‘हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’ घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस सभी सुरागों को जोड़कर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Cashier dies; firing at a medical store in Chandigarh's Sector 11 – watch CCTV footage. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.