Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2026No Comments3 Mins Read
This woman had made life miserable for various security agencies across the country, including the Delhi Police; the police finally tracked her down.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Delhi Crime News: इस महिला ने बीते चार महीनों से दिल्‍लीवालों की नाक में दम कर रखा था. कभी स्‍कूल, तो कभी सरकारी दफ्तर इसके निशाने पर होते थे. इस महिला ने बीते चार महीनों में औसतन हर 40 मिनट में एक ऐसा कारनामा किया, जिसने पुलिस-प्रशासन से लेकर मासूम बच्‍चों तक के माथे पर पसीना ला दिया. चार महीने चली लंबी कवायद के बाद दिल्‍ली पुलिस ने नकेवल इस महिला को खोज निकाला है, बल्कि उसे बंगला साहिब गुरुद्वारे के करीब से अरेस्‍ट भी कर दिया है.
पुलिस के अनुसार, इस महिला ने बीते चार महीनों में देश के अलग-अलग स्‍कूलों और दफ्तरों में 200 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे. इन ईमेलों में कभी बम होने की झूठी सूचना दी जाती थी, तो कभी ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाते. यह महिला ईमेल के जरिए कभी किसी दफ्तर में भ्रष्टाचार की बात कहती, तो कभी अरावली क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती थी. पुलिस ने इस आरोपी महिला की पहचान 41 वर्षीय सीमा लोहुमी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है.

क्‍या था मामला और कैसे पकड़ में आई महिला?

  1. जांच में सामने आया कि वह 9 फरवरी 2026 से लगातार अलग-अलग सरकारी विभागों, स्‍कूलों और संस्थानों को ईमेल भेज रही थी. हर बार ईमेल कंटेंट ऐसा होता था कि उसे नजरअंदाज करना किसी भी एजेंसी के लिए संभव नहीं था.
  2. इस महिला ने बीते चार महीनों में कई अलग-अलग स्‍कूलों में बम होने की सूचना दी थी. इस सूचना के बाद स्‍कूलों को खाली करना पड़ा था. हर बार जांच में सूचना झूठी निकलती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से एजेंसियों को पूरी कार्रवाई करनी पड़ती थी.
  3. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ईमेल से जुड़े मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया. लेकिन, आरोपी महिला भी काफी चालाक थी. उसका मोबाइल लंबे समय तक बंद रहता था. बावजूद इसके, पुलिस की टेक्निकल टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रही.
  4. जांच के दौरान कई डिजिटल सुराग जुटाए गए और ट्रेक्निकल सर्विलांस का दायरा बढ़ाया गया. 18 जून को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद पुलिस ने अपना यह ऑपरेशन तेज कर दिया. आखिरकार 21 जून को तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्ध की लोकेशन गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास मिली.
  5. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगला साहिब के बाहर से महिला को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में सामने आई यह बात

पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से इस तरह के ईमेल भेज रही थी. वहीं, परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला का इलाज भी चल रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन ईमेलों के पीछे उसका वास्तविक मकसद क्या था और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. जांच एजेंसियां उसके डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 including the Delhi Police; the police finally tracked her down. This woman had made life miserable for various security agencies across the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.