Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2026No Comments3 Mins Read

Uproar after marriage: Minor siblings fell in love and eloped.

बिहार:  समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिश्तों की मर्यादा, सामाजिक परंपराएं और पंचायत का फैसला, इन सबके बीच पूसा थाना क्षेत्र का एक मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे एक किशोर और किशोरी ने प्रेम संबंध के बाद कथित रूप से शादी कर ली। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों को कथित तौर पर अमानवीय सजा दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों का सिर मुंडवाया गया, कालिख और चूना लगाया गया तथा बुरी तरह से मारपीट कर गांव से निकाल दिया गया।

भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र की है। एक ही परिवार से जुड़े चचेरे भाई, बहन के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों बचपन से एक साथ रहते थे और समय के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती चली गईं। किशोरावस्था में प्यार परवान चढ़ा, लेकिन घर में इसकी भनक किसी को नहीं लगी। करीब आठ महीने पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे और कथित तौर पर शादी कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को वापस घर बुलाया।

घर लौटने पर दी गई तालिबानी सजा
गांव लौटने के बाद परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों से अलग-अलग उनकी इच्छा पूछी गई। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और पूरा जीवन साथ बिताने की बात दोहराई। यहीं से विवाद बढ़ गया।  पंचायत के बाद दोनों की खूब पिटाई की गई, दोनों का सिर मुंडवाया गया और सिर पर कालिख तथा चूना लगाया गया। इतना ही नहीं, कथित तौर पर दोनों को गांव छोड़ने का फरमान भी सुना दिया गया।

लड़की ने बताया कि मुझसे पूछा गया कि मैं माता-पिता के साथ रहूंगी या उस लड़के के साथ। मैंने लड़के के साथ रहने की बात कही। इसके बाद हम दोनों की पिटाई की गई, बाल काट दिए गए और गांव से बाहर निकाल दिया गया। घायल अवस्था में दोनों इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भी लोगों की भीड़ जुटने लगी, दोनों वहां से भी चले गए। जानकारी के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष के बीच है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पूसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। लेकिन वहां किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में भी दोनों की तलाश शुरू की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों का बयान मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Uproar after marriage: Minor siblings fell in love and eloped.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.