Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रेशर कुकर के ढक्कन से पीटने के बाद घोंटा गला, महाराष्ट्र में साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने पति की हत्या की

प्रेशर कुकर के ढक्कन से पीटने के बाद घोंटा गला, महाराष्ट्र में साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने पति की हत्या की

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2026No Comments2 Mins Read
Wife strangles husband after hitting him with pressure cooker lid; kills him for failing to bring a saree (Maharashtra).
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह साड़ी लेकर नहीं आया था। पत्नी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति को पीटा, फिर गला दबाकर पति की हत्या कर दी।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी पत्नी की पहचान बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीता देवी हरेराम सिंह के रूप में हुई है। सुनीता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला काफी शातिर है और उसने पुलिस को भी गुमराह करने की खूब कोशिश की लेकिन अपराध कहां छिप पाता है। पुलिस के मुताबिक 35 साल के हरेराम किशुनजी सिंह बदलापुर में अपने घर पर थे। इसी दौरान साड़ी नहीं लाने पर उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया।  पत्नी इस बात पर इतनी आगबबूला हो गई कि उसने गुस्से में प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला कर दिया। पत्नी ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया कि पति की मौत गला दबाने से हुई है।

पुलिस ने क्या बताया?

बदलापुर पूर्व थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल ने कहा, “मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला दबाने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और मकान मालिक से पूछताछ में पत्नी पर संदेह हुआ। स्थानीय अदालत ने मंगलवार को सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।” गौरतलब है कि बीते कुछ सालों से देश में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद में हुईं हत्याओं के मामले बहुतायत में सामने आ रहे हैं। कई मामलों में पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की और कई मामलों में पतियों ने पत्नियों को मौत के घाट उतारा। लेकिन इस तरह की बढ़ती घटनाएं इस बात की चिंता बढ़ाती हैं कि अगर आने वाले समय में इसी तरह की चीजें होती रहीं तो समाज कैसे बचेगा?

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Wife strangles husband after hitting him with pressure cooker lid; kills him for failing to bring a saree (Maharashtra).
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

अब खुलेगी संपत्तियों की पोल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन, रिमांड मिलते ही मास्टरमाइंड को ले गई पुलिस

July 19, 2026

देह व्यापार के शक में 28 युवतियां रेस्क्यू, 15 युवक हिरासत में, ग्रेटर नोएडा के स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड

July 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.