Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अन्ना हजारे के आंदोलन से हो रही तुलना, पनप रही सोशल मीडिया के कॉकरोच की राजनीतिक महत्वाकांक्षा

अन्ना हजारे के आंदोलन से हो रही तुलना, पनप रही सोशल मीडिया के कॉकरोच की राजनीतिक महत्वाकांक्षा

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2026No Comments2 Mins Read
Comparisons are being drawn to Anna Hazare's movement, while the political ambitions of 'social media cockroaches' are taking root.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: आप के पूर्व कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने अमेरिका से इंटरनेट मीडिया पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के रूप में व्यंग्यात्मक मुहिम छेड़ी थी, जो इंटरनेट मीडिया से धरातल पर उतरी तो दम तोड़ने लगी। इस मुहिम से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जब जंतर-मंतर पर अनशन शुरू किया तो न सिर्फ इस आंदोलन को आक्सीजन मिली, बल्कि इंटरनेट मीडिया के कॉकरोच में अब राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी पनपने लगी है।

अब 15 साल पहले अन्ना हजारे के गैर राजनीतिक आंदोलन से निकली पार्टी की तरह ही एक नई राजनीतिक पार्टी के उदय की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं। बता दें कि जंतर-मंतर ही वह स्थान है, जहां वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे के आंदोलन से आप का जन्म हुआ था और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व अनाम चेहरों को राजनीतिक पहचान मिली थी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका का भी आप से संबंध रहा है।

जंतर-मंतर पर धरना में महज कुछ सौ लोग ही पहुंचे

प्रधान न्यायाधीश द्वारा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ युवाओं की तुलना काकरोच से किए जाने के विरोध में दीपके ने इसी वर्ष मई में इंटरनेट मीडिया पर काकरोच जनता पार्टी नाम से अभियान शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंचने से उत्साहित दीपके छह जून को अमेरिका से दिल्ली आए और नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना दिया, लेकिन वहां महज कुछ सौ लोग ही पहुंचे। इसके बाद वह लखनऊ में छात्रों के एक प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, किंतु प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बोलने तक नहीं दिया। जयपुर में तो उन पर हमला भी हो गया।

यह आंदोलन चर्चा में तो आ गया, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी

20 जून से दीपके ने फिर से जंतर-मंतर पर धरना देना शुरू किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुट सकी। इसी बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इस आंदोलन से जुड़े और 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठ गए। इससे यह आंदोलन चर्चा में तो आ गया, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। वांगचुक ने जब संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च की घोषणा की, तो विपक्षी दलों को मोदी सरकार को घेरने का यह अच्छा अवसर लगा और वामपंथी छात्र संगठनों के साथ-साथ धीरे-धीरे मोदी विरोधी नेता भी इस मंच पर जुटने लगे।

NEWS SOURCE Credit : jagran

Comparisons are being drawn to Anna Hazare's movement faridabadnews faridabadnews24 while the political ambitions of 'social media cockroaches' are taking root.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

देह व्यापार के शक में 28 युवतियां रेस्क्यू, 15 युवक हिरासत में, ग्रेटर नोएडा के स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड

July 19, 2026

मरीजों को मिलेगी सटीक और त्वरित रिपोर्ट, नोएडा के सरकारी अस्पतालों में अब AI तकनीक से होंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.