Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छोटे भाई के जनाजे में मूंछों पर ताव देकर बोला अतीक का बेटा अली, ‘मैं वापस आऊंगा…’

छोटे भाई के जनाजे में मूंछों पर ताव देकर बोला अतीक का बेटा अली, ‘मैं वापस आऊंगा…’

faridabadnews24By faridabadnews24August 9, 2026Updated:August 9, 2026No Comments2 Mins Read
Atiq's son Ali, twirling his moustache at his younger brother's funeral, declared, "I will return..."
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रयागराज। छोटे भाई की मौत पर प्रिजन वैन में सवार अली अहमद रोया। नीचे उतरने के बाद नमाज पढ़ी। जनाजे को कंधा दिया। भाई अबान को मिट्टी दी। फुफ्फी से बातचीत की। बड़े भाई उमर से गले मिला। जब प्रिजन वैन में फिर से बैठने की बारी आई तो मूंछों पर ताव देते हुए अली अहमद बोला-मैं वापस आऊंगा। चेहरे की चमक, रसूख भरे अंदाज में भाई एहजम को भरोसा दिलाया।

पुलिस अभिरक्षा में प्रिजन वैन में सवार उमर, अली को लेकर लखनऊ और झांसी के लिए रवाना हुई तो बिना नंबर की तमाम गाड़ियां भी पीछे-पीछे चलने लगी। आते समय भी कई लग्जरी कार चल रही थीं, जिसमें करीबी और समर्थक सवार थे। कसारी-मसारी कब्रिस्तान के करीब 500 मीटर दूर तक वाहनों की कतार लगी थी। कब्रितान के अंदर-बाहर मिलाकर करीब चार हजार की भीड़ मौजूद थी। करीब चार साल बाद अली और उमर पैरोल पर बाहर आए थे। कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहले उमर पहुंचा।

08ALC_M_37_08082026_515

कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के बेटे के जनाजे में उमड़ी भीड़। 

उसके बाद अली आया। अबान का शव लाए जाने पर दोनों भाई प्रिजन वैन में बैठे रहे। बार-बार अबान को लेकर वकील, रिश्तेदारों से पूछते रहे। एंबुलेंस में शव लाया गया तो दोनों भाई बिलख पड़े। भीड़ उन तक पहुंचने के लिए उतावली थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी तितर-बितर करते रहे। दोनों भाई को अलग-अलग प्रिजन वैन से उतारा गया तो उनके हाथों में हथकड़ी लगी थी।

यह वीडियो भी देखें

अबान को दफनाने के बाद कब्रिस्तान में मस्जिद के बाहर लगाए गए टेंट में उमर और अली ने अपने छोटे भाई एहजम, फुफ्फी समेत अन्य लोगों से मिलकर गम बांटा। हादसा और परिवार को लेकर बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुके। इस बीच पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। खुफिया एजेंसी भी अपने-अपने स्तर पर जानकारी जुटाती रही।
NEWS SOURCE Credit : jagran
"I will return..." Atiq's son Ali declared faridabadnews faridabadnews24 twirling his moustache at his younger brother's funeral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप, अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना

August 7, 2026

हिरासत से पहले उदयनिधि स्टालिन के घर का VIDEO वायरल, ‘वह टॉयलेट में हैं, थोड़ा इंतजार करें

August 4, 2026

छापेमारी में घर से निकले नोटों के बंडल. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.