Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में मची खलबली, चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से निकली चाकू और एयर गन

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में मची खलबली, चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से निकली चाकू और एयर गन

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2026No Comments3 Mins Read
Stir at a government school in Faridabad; knife and air gun found in student's bag during a check.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: सेक्टर तीन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उस समय हलचल हो गई, जब 11वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग में चाकू, दो मोबाइल, एयरगन और माचिस मिली। शुरू में एयरगन को अध्यापक असली पिस्तौल मान रहे थे। उन्होंने छात्र से पूछताछ करके पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद मौके पर सेक्टर तीन चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्त का जन्मदिन था, इसलिए वह केक काटने के लिए बैग में घर की रसोई का चाकू और माचिस लेकर आया था। एयरगन उसने खेलने के लिए बैग में रखी हुई थी। उसने अपने साथ चार और छात्रों का साथ होने की बात कही। पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया।

सहपाठियों से चल रहा था विवाद

स्कूल में ऐसी चर्चा भी रही कि सहपाठियों से विवाद चल रहा था, इसलिए छात्र चाकू और एयरगन लेकर पहुंचे थे, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उधर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत देने के बाद भी छात्रों पर केस दर्ज नहीं किया गया। अगले दिन छात्रों स्कूल भी पहुंच गए। प्रबंधन ने ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, इससे अन्य विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को भी खतरा हो सकता है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार तीन अगस्त को सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना को देखते हुए एहतियात के तौर पर कक्षाओं में विद्यार्थियों के बैग की जांच की जा रही है। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बैग की जांच के दौरान एक बैग में चाकू, दो मोबाइल फोन, माचिस और एक एयर गन मिले। विद्यार्थियों से जब पूछताछ की गई तो सभी ने बैग को पहचानने से इंकार कर दिया। एक विद्यार्थी ने कहा कि उसका बैग है तथा चार अन्य विद्यार्थियों के इसमें शामिल होने की बात कही।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बढ़ जाएगी विद्यार्थियों की हिम्मत

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इसमें तीन विद्यार्थी बालिग हैं, जबकि दो नाबालिग हैं। विद्यार्थियों के पास चाकू व एयरगन मिलने के बाद भी कार्रवाई न होने से स्कूल में अन्य विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा को खतरा है। स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस से लिखित में मांग की है कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। उधर, इस मामले के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी डा. अंशु सिंगला और खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने स्कूल जाना जरूरी नहीं समझा।

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Stir at a government school in Faridabad; knife and air gun found in student's bag during a check.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

शवदाह गृह में दफनाए नवजात को घसीटकर सड़क पर ले आए कुत्ते, फरीदाबाद में लापरवाही की हद

August 10, 2026

आखिर कब मिलेगा फरीदाबाद को जलभराव से स्थायी समाधान? करोड़ों खर्च फिर भी 20 फीट पानी में डूबा अंडरपास

August 9, 2026

अब श्रम टोकन से हर मजदूर को मिलेगा बराबर काम, हरियाणा के लेबर चौकों की बदलेगी तस्वीर

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.