Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो लोगों की मौत, दिल्ली के राघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी विस्फोट से गोदाम में लगी आग

दो लोगों की मौत, दिल्ली के राघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी विस्फोट से गोदाम में लगी आग

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2026No Comments2 Mins Read
Two dead; fire breaks out in a warehouse in Delhi's Raghubir Nagar following an e-rickshaw battery explosion.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पश्चिमी दिल्ली में राघुबीर नगर के मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक गोदाम में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से आग लग गई। आग पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को राघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, तड़के करीब 4:42 बजे राघुबीर नगर के आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली।

पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी आग

सूचना मिलते ही दमकल की तीन वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी।

आग की चपेत में आकर दो लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद आग लगी। इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल की है। हादसे में दो लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। उन्हें दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एसटीओ और एसओ भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के एसटीओ बत्ती लाल और एसओ महेश भी मौके पर पहुंचे। करीब 5:25 बजे आग से संबंधित स्थिति की जानकारी दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। दमकल के अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान और आग लगने की परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Two dead; fire breaks out in a warehouse in Delhi's Raghubir Nagar following an e-rickshaw battery explosion.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैवल एडवाइजरी, 15 अगस्त को दिल्ली में रेल, मेट्रो और सड़कों के नियम बदले

August 14, 2026

Delhi News: 863 पक्षी और जानवर मुक्त, 431 संरक्षित प्रजातियां बरामद, जामा मस्जिद कबूतर मार्केट में बड़ी छापेमारी

August 14, 2026

इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा, यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’ उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.